इनसोम्निया (निद्राहीनता): प्रमुख जानकारी और निदान

इनसोम्निया (निद्राहीनता) क्या है?

इनसोम्निया (नींद ना आना) निद्रा का विकार है जो सोने और/या सोते रहने में कठिनाई द्वारा प्रदर्शित होता है। इसे निद्राहीनता भी कहा जाता है। इस स्थिति में आप अत्यंत कम नींद लेते हैं, या गहरी नींद नहीं ले पाते हैं, और जागने के बाद तरोताजा अनुभव नहीं होता है।

रोग अवधि

इस स्थिति को ठीक होने में कुछ माह से लेकर वर्षों तक लग सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

स्थिति का निर्धारण रोगी के शारीरिक परीक्षण, उसकी औषधियों की जानकारी और नींद के इतिहास से होता है

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.इनसोम्निया (निद्राहीनता) क्या है?
आमतौर पर इनसोम्निया (निद्राहीनता) एक लक्षण है, जो कि विशेषकर किसी अन्य कारण से होता है। इसे सोने में या सोते रहने में असमर्थता और सुबह अत्यंत जल्दी उठ जाने द्वारा बेहतर तरीके के समझाया जा सकता है।

Q2.क्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाएँ इनसोम्निया (निद्राहीनता) से अधिक पीड़ित होती हैं?
महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा इनसोम्निया (निद्राहीनता) की संभावना दोगुना अधिक होती है। कुछ सामाजिक कारण जैसे बेरोजगार होना या तलाकशुदा होना भी उनमें इनसोम्निया (निद्राहीनता) के खतरे को बढ़ाते हैं। कभी-कभी पेरीमीनोपॉज (मासिक चक्र के बंद होने के समय) के कारण भी महिलाओं को सोने में परेशानी होती है क्योंकि शरीर में उत्पन्न होने वाले गर्म झटके और रात्रि में आने वाला पसीना अकसर नींद में अवरोध उत्पन्न करते हैं। गर्भावस्था भी महिलाओं की नींद को प्रभावित करती है, और उम्र बढ़ने के साथ तो ऐसा होता ही है।

Q3. क्या इनसोम्निया (निद्राहीनता) गंभीर निद्रा विकार है?
इनसोम्निया (निद्राहीनता) वास्तव में आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये आपको थका हुआ, अवसादग्रस्त और चिड़ाचिड़ा बना सकता है। यह दिन में एकाग्र होने में भी कठिनाई उत्पन्न करता है। यदि उपचार ना हो तो ये गंभीर समस्या बन सकता है।

Q4. मुझे रात को बढ़िया नींद आएगी या नहीं, ये मुझे कैसे पता चलेगा?
आपकी नींद की मात्रा आपकी अपनी है, लेकिन सामान्यतया, अधिकतर वयस्कों को रात में सात से आठ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। आपको सोने में आधा घंटे का समय लगना चाहिए और सामान्यतया रात्रि के दौरान आपको सात से आठ घंटों तक सोना चाहिए, लेकिन ये परिवर्तित हो सकता है। आप हर दो-तीन घंटों में एक-दो मिनट के लिए जाग सकते हैं लेकिन आपको इस जागने का बोध नहीं होना चाहिए। जब एक बार आप जागें तो आपको ताजा लगना चाहिए।

Q5.चिकित्सीय सलाह कब लेनी चाहिए?
यदि इनसोम्निया (निद्राहीनता) आपकी दैनंदिन गतिविधियों में एक माह से अधिक समय तक गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न करे तो अपने डॉक्टर से मिलकर ये पता लगाएँ कि आपकी नींद की समस्या क्या है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।



इनसोम्निया (निद्राहीनता), निद्राहीनता, नींद कम होना, नींद ना आना, निद्रा विकार, नींद में समस्या, नींद में कठिनाई, कठिनाई से नींद आना, सोने में कठिनाई होना, नींद में व्यवधान, तीव्र इनसोम्निया, दीर्घ इनसोम्निया, संक्रमणकालीन इनसोम्निया, इनसोम्निया (निद्राहीनता) डॉक्टर सलाह, neend na aana rog, neend na aana kya hai?, neend na aana in hindi, Insomnia in hindi, Insomnia treatment in hindi,