वजन घटाने का कारगर उपाए: जीवनशैली में करें मामूली परिवर्तन

वजन घटाने विशेषज्ञ की मानें तो वजन घटाने का उचित और सुरक्षित दर प्रति सप्ताह 500 ग्राम से 700 ग्राम तक है। नियमित व्यायाम के साथ आहार सम्बन्धी आदतों में परिवर्तन लम्बे समय में वजन कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसके साथ ही वजन दूर ही बना रहे यह तय करने का भी यह आदर्श तरीका है।

उचित रूप से वजन कम करने हेतु कुछ टिप्स

  • प्रोटीन की उच्च मात्रा से युक्त नाश्ता लें: यह पाया गया है कि प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से पुरे दिन भूख लगने और अत्यधिक कैलोरी का सेवन करने में कमी होती है।
  • शक्करयुक्त पेयों और फलों के रस से परहेज करें: वजन में सबसे अधिक वृद्धि करने वाली अगर कोई चीजें हैं तो शक्कर हैं और इनसे दूर रहना आपको वजन घटाने में सहायता करता सकता है।
  • भोजन के आधा घंटे पहले पानी पियें: एक अध्ययन में यह पाया गया है कि भोजन से आधा घंटा पहले पानी पीने से, 3 महीनों में वजन के घटने की दर 44% तक बढ़ जाती है।
  • घुलनशील रेशे का सेवन करें: अअध्ययन बताते हैं कि घुलनशील रेशे वसा को घटाते हैं, खासकर पेट का मोटापा। रेशेयुक्त पूरक आहार जैसे ग्लुकोमन्नान इसमें सहायक होते हैं।
  • कॉफ़ी या चाय सीमित मात्रा में लें। कैफीन आपके मेटाबोलिज्म को 3-11% तक गति प्रदान करता है। लेकिन मिलाई जाने वाली शक्कर की मात्रा का ध्यान रखें।
  • अधिकतर साबुत, प्रोसेसरहित पदार्थो का सेवन करें। अपने आहार का अधिकतर हिस्सा साबुत अनाजों पर आधारित करें। ये पोषक होते हैं, अधिक स्थान लेते हैं और इन्हें आवश्यकता से अधिक खाए जाने की सम्भावना अत्यंत कम होती है।
  • अपने भोजन को धीमे-धीमे खाएँ: तेजी से खाने वाले लम्बी अवधि में अधिक वजन बढ़ा लेते हैं। धीमे-धीमे खाना आपको अधिक भोजन का एहसास कराता है और वजन कम करने वाले हारमोनों को गति देता है।
  • छोटी प्लेट का प्रयोग करें: अध्ययन बताते हैं कि छोटी प्लेट का प्रयोग करने पर लोग अपने आप ही कम आहार लेते हैं। ये आश्चर्यजनक है, किन्तु कारगर है।
  • हर रात्रि, भरपूर नींद लें: कमजोर नींद वजन बढ़ाने के सबसे मजबूत कारकों में से है, इसलिए अपनी नींद का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
  • हर सप्ताह 3 बार व्यायाम करें: प्रतिरोधक प्रशिक्षण के कुछ प्रकार जैसे वजन उठाना या कार्डियो व्यायाम करना उत्तम होता है। यदि आप व्यायाम की शुरुआत ही कर रहे हैं तो पैदल घूमने से करें।