लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए एचआईवी की घरेलू देख-भाल

एचआईवी की घरेलू देख-भाल

एचआईवी की घरेलू देख-भाल

एचआईवी की घरेलू देख-भाल के साथ आप अपने समग्र प्रतिरक्षा को सुधार सकते हैं, जो की बहुत ज़रूरी है अगर आप एचआईवी से पीड़ित हैं तो। आप को ये जान के निराशा हो सकती हैं के एड्स का कोई घरेलू उपचार नहीं है। एड्स के लिए एचआईवी की घरेलू देख-भाल का असल मतलब है इस घातक बीमारी के रोकथाम के लिए लिया जाने वाला उपाय। एचआईवी पाजीटिव की देखभाल करने के लिए आपको आवश्यक 3 महत्त्वपूर्ण कारक जैसे संक्रमण, रोकथाम, उचित पोषण और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना होगा।

संक्रमण रोके

  • दूर रहें : संक्रामक बीमारी वाले लोगों से दूर रहें जब तक के वो ठीक नहीं हो जाते। सर्दी या बुखार वाले व्यक्ति के पास जाने और उसे छूने से बचें, उन्हें सर्जिकल-टाइप मुखौटा पहनने और आपको छूने से पहले अपने हाथों को धोने के लिए कहें। फ्लू होने और आपको संक्रमित करने की संभावना को कम करने के लिए व्यक्ति को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाने को कहें।
  • आपको ऐसे व्यक्ति से निकट संपर्क बनाने से बचना चाहिए, जिसे त्वचा संक्रमण जैसे फोड़े, मुँह के छाले या बुखार फफोले (दाद सिंप्लेक्स), या दाद (दाद ज़ोस्टर) हो।
  • आहार जनित संक्रमण गंभीर हो सकता है विशेष रूप से एचआईवी से संक्रमित लोगों में। सही भोजन के बारे में जाने। क्रीम वाले डेरी उत्पादों, कच्चे अंडे और कच्चे समुद्री खाने से बचें। मांस को पकाएं जब तक वह अच्छी तरह से पक न जाये।
  • गर्भवती महिलाओं से संक्रमण: यह देखा गया है कि अगर एक महिला गर्भावस्था के दौरान एड्स से संक्रमित हो जाती है, तो बच्चे की वाइरस से संक्रमित होने की संभावना कम हो सकती है अगर माँ अपने आप को स्वस्थ रखती है और रोग प्रतिरोधक शक्ति के स्तर को बढ़ाती है। बच्चे को दूध पिलाने से भी एचआईवी प्रसारित हो सकता है (सामान्य स्तनपान से नहीं लेकिन स्तनपान कराने वाली महिला अगर पहले से संक्रमित हैं तो।)
  • सुरक्षित सेक्स: संभोग के दौरान कंडोम का उपयोग दूसरों को आपके द्वारा संक्रमित होने से सुरक्षित रखता है।
  • उचित आहार

    एचआईवी वाले लोगों को चाहिए के वे कम वसा, चीनी या नमक वाला संतुलित आहार लें। सही भोजन आपके शरीर की शक्ति बढ़ाती है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और सही ऊर्जा प्रदान करती है। एचआईवी से पीड़ित लोगों को जंक फूड खाने से बचना चाहिए।
    यदि आप कम वज़न वाले हैं, या आप को कोई विशेष आहार समस्याएं या दुष्प्रभाव है जिससे आपका अच्छी तरह खाना मुश्किल हो जाता है, तो आपको चिकित्सक से अपने आहार के बारे में बात करने से फायदा हो सकता है।

    आपके आहार में ये सब होना चाहिए:
    • खूब फल और सब्जियां खाएं। इनमे एंटीऑक्सिडेंट नामक पोषक तत्व अधिक होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की रक्षा करता है। इस लक्ष्य को आसानी से पाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है के आप अपने खाने में आधी थाली फलों और सब्ज़ीयों से भर दें। अधिक विटामिन और खनिज पाने के लिए बहुत से भिन्न तरह का खाना खाएं।
    • साबुत अनाज चुनें। स्टार्च कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर को ऊर्जा देती है। यह समूचे अनाज कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्राउन चावल और गेहूं की रोटी को उच्च ईंधन स्रोत बनाती है।
    • वसा रहित प्रोटीन लें। आपका शरीर मांसपेशियों और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए इसका उपयोग करता है। कम वसा वाला खाना चुनें जैसे वसा रहित मांस, मुर्गी, अंडे, सेम और नट। यदि आप कम वजन वाले हैं या एचआईवी के उन्नत चरण में हैं तो आपको अधिक प्रोटीन युक्त खाना खाने की आवश्यकता है। आपका डॉक्टर आपको इसकी सही मात्रा तय करने में मदद कर सकता है।
    • अपनी चीनी और नमक की मात्रा सीमित रखें। चाहे वायरस के कारन हो या आप जो उपचार दवाएं ले रहे हों उसके, एचआईवी में हृदय रोग होने का खतरा बढ़ा जाता है। आपको प्रति दिन 2,300 मिलीग्राम से ज़्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए।
    • संयम में स्वास्थ्यवर्धक वसा लें। वसा ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन इसमें कैलोरी भी ज़्यादा होती है। यदि आप वजन बढ़ाना नहीं चाहते तो इसकी मात्रा पे संयम्य रखें। स्वस्थ ह्रदय वाले भोजन में वनस्पति तेल, एवोकाडो और बादाम आदि शामिल हैं।
    • दवा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए खूब पानी या तरल पदार्थ पिएं। यदि आप को उलटी या दस्त हो रहा हो, तो आपको सामान्य से अधिक पानी पीने की आवश्यकता है।
    भोजन संरक्षण पे ध्यान दें। अपनी रसोई को साफ रखें, खाने को धोएं, और भोजन को बनाने और भंडारण करने में सावधानी बरतें। यदि आपके नल का पानी शुद्ध नहीं है, तो बोतलबंद पानी पियें। विटामिन और खनिज की गोली लेने से पहले, अपने डॉक्टर की सलाह लें।

    शारीरिक गतिविधि

    व्यायाम एचआईवी बीमारी से लड़ या उसे नियंत्रित नहीं कर सकता, लेकिन यह आपको बेहतर महसूस करने और एचआईवी रोग और एचआईवी दवाओं के कई दुष्प्रभावों से लड़ने में मदद कर सकता है।
    • सक्रिय रहना बहुत तरीकों से फ़ायदेमं है। यह आपकी मांसपेशियों को बनाने, आपकी हड्डियों को मजबूत करने, चर्बी घटाने और आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। एचआईवी मांसपेशियों और उसकी ताकत को घटा सकता है, इसलिए व्यायाम इसे रोकने में मदद कर सकता है।
    • यदि आप अधिक व्यायाम करना, स्वस्थ महसूस करना, अधिक सहनशक्ति, अधिक लचीलापन या वजन कम करना चाहते हैं, तो इन तीन व्यायाम के बारे में सोंचें। कार्डियो या एरोबिक व्यायाम, प्रतिरोध और लचीलेपन प्रशिक्षण। आप योग या कोई भी व्यायाम जो आपको आनंद देता हो को चुन सकते हैं। व्यायाम तनाव और अवसाद के लिए भी बहुत अच्छा है।
    • सिर्फ अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। अपने मित्रों और परिवार वालों या एचआईवी वाले अन्य लोगों का साथ वास्तव में आपकी मदद कर सकता है।

    कई चीजें जो हम स्वयं की देखभाल के लिए करते हैं, वे सामान्य ज्ञान हैं। खूब आराम और सोने की कोशिश करें। धूम्रपान न करें। एचआईवी वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने या फेफड़े के कैंसर होने की अधिक संभावना होती है। धूम्रपान इन जोखिमों को और भी बढ़ा सकता है। गैरकानूनी दवाओं का उपयोग न करें। और शराब का इस्तेमाल सीमित करें।

    Read in English