ओटिटिस मीडिया (कान की सूजन): प्रमुख जानकारी और निदान

ओटिटिस मीडिया (कान की सूजन) क्या है?

ओटिटिस मीडिया कान के मध्य हिस्से की सूजन को कहते हैं। जब संक्रमण होता है, उस स्थिति को “एक्यूट ओटिटिस मीडिया” कहते हैं; यह शिशुओं में अत्यंत सामान्य है, लेकिन वयस्कों में भी पाया जाता है।
कान का मध्य हिस्सा कान के परदे के पीछे स्थित छोटी सी जगह है जो कि पर्याप्त खुली होनी चाहिए ताकि नाक के पीछे से, कान की नली से होकर गुजरने वाली हवा कान के मध्य हिस्से को साफ़ और सूखा बनाए रखे। जब कोई संक्रमण होता है तो यह कान के परदे के पीछे पीप और म्यूकस को इकठ्ठा कर देता है और कान की नली अवरुद्ध हो जाती है। इससे कान में दर्द और सूजन उत्पन्न होते हैं। जब कान के मध्य हिस्से में तरल बनता है, तो इस स्थिति को “बहाव के साथ मध्य कान का दर्द” कहा जाता है।

रोग अवधि

कान के संक्रमण के अधिकतर दौरे 3-5 दिनों में बिना इलाज के अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। आमतौर पर प्रतिरक्षक तंत्र कान का संक्रमण उत्पन्न करने वाले जीवाणु (बैक्टीरिया और वायरस) को साफ़ कर देता है। संक्रमण ठीक होने के बाद कान के परदे के पीछे कुछ म्यूकस का रह जाना सामान्य बात है। इसके कारण कुछ समय तक कम सुनाई दे सकता है। यह एक सप्ताह के लगभग समय में ठीक हो जाता है और तब सामान्य रूप से सुनाई देने लगता है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण कान के परीक्षण द्वारा होता है जिसमें ओटोस्कोप की मदद से कान के भीतर देख कर यह तय किया जाता है कि वहां सूजन या तरल पदार्थ तो नहीं है। आपके डॉक्टर अन्य जाँच परीक्षण भी करवा सकते हैं, जैसे:
  • टिम्पेनोमेट्री
  • एकॉस्टिक रिफ्लेक्टोमेट्री
  • टिम्पेनोसेंटेसिस

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1.ओटिटिस मीडिया क्या है?
ओटिटिस मीडिया कान के मध्य हिस्से की, कई रोगों के साथ कान की नली में उत्पन्न पीड़ा के कारण पैदा हुई, सूजन वाली स्थिति है। इन स्थितियों के प्रति उत्पन्न सूजन वाली प्रतिक्रिया मध्य कान में और जबड़े की खाली जगहों में जीवाणुरहित तरल उत्पन्न करने की तरफ बढ़ती है। संक्रमण तब होता है जब नेसोफेरिन्क्स के बैक्टीरिया या वायरस इस तरल को प्रदूषित करते हैं और तीव्र (या कभी कभी दीर्घ) रोग उत्पन्न करते हैं।

2.बच्चों में ओटिटिस मीडिया इतना आम क्यों है?
वयस्कों के मुकाबले बच्चों में कान के मध्य हिस्से और गले के पीछे स्थित जगह, अर्थात कान की नली, छोटी और अधिक समानांतर होती है। इसलिए, संक्रमण होने और एडिनोइड ऊतकों के बढ़ जाने पर ये आसानी से अवरुद्ध हो जाती है। जब तक कान की नली के कोण और आकार में बदलाव नहीं होता, बच्चों को ओटिटिस मीडिया होने की संभावना अधिक होती है।

3. ठीक होने में कितना समय लगता है?
5-7 दिनों में रोगी बेहतर अनुभव करने लगता है।

4. व्यक्ति को डॉक्टर से कब तुरंत संपर्क करना चाहिए?
कान में तीव्र दर्द की स्थिति।
सुनाई देने की समस्या।
100 से अधिक तापमान।
कानों से पीप या रक्त का निकलना।
चक्कर आना, गर्दन जकड़ना या सामान्य रूप से ना चल पाना।

5. ओटिटिस मीडिया की अन्य समस्याएँ क्या हैं?
संभावित समस्याओं में सुनने की क्षमता में कमी (जो कि सामान्यतया अस्थाई होती है, लेकिन स्थाई बन सकती है), एडिनोइड का बढ़ना और अत्यंत दुर्लभ मामलों में मस्तिष्क ज्वर आदि हैं।



कान के मध्य हिस्से में तीव्र दर्द और सूजन (एओएम), एक्यूट ओटिटिस मीडिया, कान में बहाव के साथ मध्य कान की सूजन, ओटिटिस मीडिया विथ इफ़्युशन (ओएम्ई), (सीएसओएम), (एएसओएम), मध्य कान की सूजन, कान की सूजन, क्रोनिक सुपरेटिव ओटिटिस मीडिया, एक्यूट सुपरेटिव ओटिटिस मीडिया, कान का दर्द, कान में तरल बहना, कान से तरल बहना, ओटिटिस मीडिया (कान की सूजन) डॉक्टर सलाह, kan ki sujan rog, kan ki sujan kya hai?, kan ki sujan in hindi, Otitis media in hindi, Otitis media treatment in hindi,

One thought on “ओटिटिस मीडिया (कान की सूजन): प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.