कंधे की तिकोनी हड्डी (स्कैपुला) का खिंचाव

लेखक: राकेश चन्द्र, पुनरावलोकन: प्रस्तावना स्कैपुला चपटी तिकोनी हड्डी है जो कंधे के पिछले हिस्से में पाई जाती है और भुजा की हड्डियों को पसलियों से जोड़ती है। स्कैपुला या कंधे की ब्लेड में दर्द अत्यंत आम है और यह अक्सर अत्यधिक शारीरिक गतिविधि का परिणाम होता है। लक्षण प्रभावित क्षेत्र में दर्द, पीड़ा, सूजन, जकड़न। रगड़ लगना लालिमा शरीर         और पढ़ें …

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी: प्रमुख जानकारी और निदान

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी, जिसे अक्सर नस का दबना भी कहा जाता है, तन्त्रिका या नस की कार्यप्रणाली में उत्पन्न हुई क्षति या अवरोध है जो तब होता है जब गर्दन स्थित मेरुदंड के पास अवस्थित कोई तन्त्रिका का मूलस्थान दब जाता है।.

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी: लक्षण और कारण

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी – लक्षण – माँसपेशियों में कमजोरी और/या हाथों अथवा उँगलियों में झुनझुनी। सामंजस्य की कमी, खासकर हाथों में। सिरदर्द. सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी – कारण – सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी ऐसी किसी भी स्थिति से उत्पन्न हो सकती है जो मेरुदंड से हटते समय तंत्रिकाओं पर दबाव डालती हो। सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी के प्रमुख कारणों में भंगुर होना, डिस्क का बाहर निकलना और मेरुदंड की अस्थिरता आदि हैं।.

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी – आहार – लेने योग्य आहार: कैल्शियम की प्रचुरता वाले आहार जैसे पनीर, दूध, दही और सब्जियाँ जिनमें पालक और केल हैं, लेनी चाहिए। गर्दन में नस का दबना पोटैशियम की कमी से हो सकता है। पोटैशियम की कमी को दूर करने के लिए, पोटैशियम से संतृप्त आहार लें। इन आहारों में केले, एवोकेडो, मेवे और खुबानी आदि हैं। व्यक्ति पोटैशियम अवशोषण में सहायता के लिए संतरे का रस और मलाई निकला दूध ले भी सकता है। मछली, अलसी के बीज, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके शरीर में सूजन पैदा करने वाले रसायनों को घटाता है।

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी: रोकथाम और जटिलताएं

सर्वाइकल रेडिक्यूलोपेथी – रोकथाम – खतरे के कारणों को कम करें। कार्यस्थल पर उचित कार्य स्थितियाँ और सुविधाएं हों। खड़े होने, बैठने में उचित भंगिमा अपनाएँ। दोहराव वाली गतिविधियाँ सीमित करें।.

मोच और खिंचाव: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

मोच और खिंचाव – आहार – लेने योग्य आहार: बीटा कैरोटीन कोलेजन का, जो कि मोच के दौरान क्षतिग्रस्त स्नायुओं का निर्माण करता है, मुख्य कारक तत्व है। प्राकृतिक बीटा कैरोटीन के अच्छे स्रोतों में गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक या केल, ब्रोकोली, और गाजर आदि हैं। विटामिन सी शरीर की सूजन घटाने में सहायक होता है। विटामिन सी के बढ़िया स्रोतों में पत्तागोभी, शिमला मिर्च, कीवी, खट्टे फल जैसे संतरे, नीबू और ग्रेपफ्रूट आदि हैं। माँसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में अंडा, चिकन, मछली, मेवे दूध आदि हैं।

मोच और खिंचाव: रोकथाम और जटिलताएं

मोच और खिंचाव – रोकथाम – व्यायाम शुरू करने के पहले उचित प्रकार से वार्म अप करें और बाद में उचित प्रकार से शीतल हों,, जब आप थके हों तो व्यायाम ना करें और ना ही कोई खेल खेलें,, गिरने के प्रति सावधानी रखें, सीढ़ियाँ, गलियारे, बगीचे और गाड़ी चलाने के हिस्सों को अस्त-व्यस्त ना होने दें, और शीतकाल में आपके घर के बाहर के बर्फ के स्थानों पर रेत या नमक डालें।.

मोच और खिंचाव: प्रमुख जानकारी और निदान

स्प्रेन (मोच) अर्थात किसी स्नायु (लिगामेंट) का खिंच जाना या क्षतिग्रस्त हो जाना। स्नायु किसी जोड़ पर हड्डियों को जोड़ने वाले ऊतकों को कहते हैं। मोच के लिए सबसे सामान्य स्थान हैं: घुटना, टखना, कलाई और अंगूठा। स्ट्रेन (खिंचाव) किसी मांसपेशी और/या तंतु की चोट को कहते हैं। तंतु ऊतकों की बनी रेशेदार धागेनुमा रचना होती है जो मांसपेशी को हड्डी से जोड़ती है।.

मोच और खिंचाव: लक्षण और कारण

मोच और खिंचाव – लक्षण – दर्द, सूजन और फूला हुआ हिस्सा। घाव के निशान। जकड़न, प्रभावित क्षेत्र में गति की हानि।. मोच और खिंचाव – कारण – मोच और खिंचाव चोट के परिणामस्वरूप होते हैं, जब जोड़ पर उसकी सहने की क्षमता से अधिक जोर पड़ता है। आमतौर पर एथलीट्स, नर्तकों और शारीरिक परिश्रम या मजदूरी का कार्य करने वालों को इस प्रकार की चोटें लगती हैं।.