कंधे की तिकोनी हड्डी (स्कैपुला) का खिंचाव


लेखक: राकेश चन्द्र, पुनरावलोकन:

प्रस्तावना

स्कैपुला चपटी तिकोनी हड्डी है जो कंधे के पिछले हिस्से में पाई जाती है और भुजा की हड्डियों को पसलियों से जोड़ती है। स्कैपुला या कंधे की ब्लेड में दर्द अत्यंत आम है और यह अक्सर अत्यधिक शारीरिक गतिविधि का परिणाम होता है।

लक्षण

  • प्रभावित क्षेत्र में दर्द, पीड़ा, सूजन, जकड़न।
  • रगड़ लगना
  • लालिमा
  • शरीर के प्रभावित हिस्से को हिलाने-डुलाने की क्षमता कम होना।

कारण

स्कैपुला में खिंचाव के कारणों में सोने की अनुचित भंगिमा, अत्यधिक उपयोग या कोई जोरदार चोट आते हैं। फेंककर खेले जाने वाले खेल जैसे बेसबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, गोला-फेंक, भाला-फेंक, नौकायन और इनके साथ मोटापा, कमजोर स्थिति आदि से खतरा बढ़ जाता है।

ठीक होने में लगने वाला समय

स्कैपुला के मंद खिंचाव 1-2 सप्ताहों में ठीक हो जाते हैं, गंभीर खिंचावों में 1-2 महीने लगते हैं।

रोग निर्धारण

रोग का निर्धारण शारीरिक परीक्षण और चिकित्सीय इतिहास द्वारा होता है। छिपे कारण को जानने के लिए, एक्स-रे या कंधे की ब्लेड के एमआरआई स्कैन की सलाह दी जाती है।

आहार और पोषण

लेने योग्य आहार
  • सूजनरोधी आहार लें जैसे हल्दी, अदरक, अन्नानास, पपीता आदि।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध आहार – मछली, अखरोट, समुद्री सिवार, और सोयाबीन।
  • भोजन पकाते समय वनस्पति तेल या मक्खन की जगह जैतून के तेल का प्रयोग करें क्योंकि जैतून के तेल में एक प्राकृतिक पदार्थ ओलियोकेन्थल होता है, जो सूजन को रोकने में सहायता करता है।
इनसे परहेज करें
  • ट्रांस-सैचुरेटेड फैट।
  • गहरे तले हुए आहार।
  • शक्कर
  • मैदा आधारित उत्पाद।
  • फ़ास्ट फ़ूड
  • शराब

व्यायाम और योग

व्यायाम जैसे कि वाल पुशप्स, शोल्डर प्रेसअप, शोल्डर फ्लेक्शन, और वाक अप, जिनकी रचना कंधे को मजबूती देने के लिए हुई है, अक्सर कंधे की ब्लेड के दर्द को कम करने में प्रभावी होते हैं।

आपके कंधे और भुजा के क्षेत्र को खोलने, ढीला करने और खिंचाव देने में उपयोगी आसन हैं :
  • गरुड़ासन
  • गौमुख भुजाएँ
  • मार्जारी/गौ
  • सुई में धागा पिरोना।

ये करें

  • विश्राम
  • बर्फ का पैक या ठंडी पट्टी दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं।
  • सूजन को कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्र को इलास्टिक बैंडेज से दबाकर बांधें।
  • स्कैपुला के क्षेत्र की आवश्यक तेलों से मालिश, स्कैपुला से जुड़ी मांसपेशियों के खिंचाव और ऐंठन को दूर करती है।

ध्यान दें (मंद स्थिति)

  • त्वचा के रंग में परिवर्तन या रंगहीनता। भुजा पर नीले या सफ़ेद निशान होना।
  • विकृति, भुजा में झुनझुनी, लालिमा।

ध्यान दें (गंभीर स्थिति)

डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपको निम्न में से कोई लक्षण हैं:
  • गंभीर दर्द
  • अपने कंधे को घुमा पाने में असमर्थता।
  • बुखार, छाती में दर्द या साँस लेने में कमी।
  • लम्बे समय तक रगड़ और चोट का बने रहना।
  • जोड़ के आसपास गर्मी और पीड़ा।
  • दर्द जो घरेलू चिकित्सा के बाद भी कुछ सप्ताहों तक बना रहता है।

रोकथाम

स्कैपुला के दर्द में व्यायाम के अलावा, कंधे की ब्लेड के दर्द को कम करने के लिए, उचित भंगिमा में बैठना और सोना, स्कैपुला के दर्द को रोकने में अत्यंत आवश्यक होता है।

प्रस्तावना-संक्षेप

स्कैपुला या कंधे की ब्लेड में दर्द।

कारण-संक्षेप

सोने की अनुचित भंगिमा, अत्यधिक उपयोग या कोई जोरदार चोट।

लक्षण-संक्षेप

प्रभावित क्षेत्र में दर्द, पीड़ा, सूजन, जकड़न और प्रभावित क्षेत्र को हिलाने-डुलाने में असमर्थता।

रोकथाम-संक्षेप

उचित प्रकार के व्यायाम।