बाइपोलर डिसऑर्डर: रोकथाम और जटिलताएं

रोकथाम (बचाव)

बाइपोलर डिसऑर्डर को रोकने का कोई भी ज्ञात तरीका नहीं है। हालाँकि, लक्षणों की तीव्रता और आवृत्ति को कम करने के और स्थिति को बदतर होने से रोकने के तरीके हैं।
  • जीवनशैली में उन आदतों को अपनाएँ जो बेहतर गुणवत्ता की निद्रा प्राप्त करने में मदद करें।
  • शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय हों।
  • कोई शौक विकसित करें।
  • शांत रहें और विश्रान्तिदायक व्यायाम करें।
  • नियमित दिनचर्या रखें, जैसे कि प्रतिदिन एक निश्चित समय पर भोजन लेना और हर रात्रि एक ही निश्चित समय पर सोने के लिए जाना।
  • लक्षणों पर तुरंत ध्यान दें।
  • शराब और अन्य नशीले पदार्थ ना लें।
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार दवाएं लें।

ध्यान देने की बातें

  • अत्यधिक मदिरापान या नशीले ड्रग का प्रयोग।
  • आत्महत्या के विचार या व्यवहार।

डॉक्टर को कब दिखाएँ

डॉक्टर से संपर्क करें यदि आप निम्न लक्षणों को अनुभव करते हैं:
  • निराश, उदास या खालीपन का अनुभव।
  • चिड़चिड़ापन।
  • थकावट या ऊर्जा की हानि।
  • शारीरिक और मानसिक ढीलापन।
  • नींद सम्बन्धी समस्याएँ।
  • एकाग्रता और स्मृति सम्बन्धी समस्या।
  • बेकार होने का या अपराध बोध।
  • मृत्यु या आत्महत्या का विचार।




बाइपोलर प्रभावी डिसऑर्डर, उन्मादी-अवसाद रोग, मानसिक विकार, मस्तिष्क विकार, व्यवहार में बदलाव, बाइपोलर डिसऑर्डर, अवसाद, उन्माद, हाइपोमेनिया, सायकोसिस, मिजाज में बदलाव, बाइपोलर डिसऑर्डर से निवारण, Bipolar Disorder rog, Bipolar Disorder ki roktham aur jatiltain, Bipolar Disorder se bachav aur nivaran, Bipolar Disorder doctor ko kab dikhayein,