संतरा से स्वास्थ्य लाभ के घरेलू उपाय

संतरा, नीबू और ग्रेपफ्रूट जैसे फल विटामिन सी का सर्वश्रेष्ठ स्रोत होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को उभारने में मदद करता है। खट्टे फल और केले पोटैशियम का बेहतर स्रोत होते हैं, जो रक्तचाप नियमित करने में मदद करता है।

तरबूज से स्वास्थ्य लाभ के घरेलू उपाय

फलों में विटामिनों और खनिजों की प्रचुर मात्रा होती है। क्या आप जानते हैं कि विटामिन सी की गोलियों के मुकाबले संतरा स्वास्थ्य को अधिक लाभ पहुंचाता है। कृत्रिम पूरक लेना, सीधे प्राकृतिक आहार लेने से बिलकुल अलग होता है। अपनी प्लेट को इन 10 सर्वाधिक पौष्टिक फलों से भरें: तरबूज, खुबानी, एवोकेडो, सेब, खरबूज, ग्रेपफ्रूट, कीवी, अमरुद, पपीता और स्ट्रॉबेरी।

दाँतों की देखभाल के टिप्स

कैल्शियम मजबूत, स्वस्थ हड्डियों और दाँतों के लिए महत्वपूर्ण है। यह कुछ प्रक्रियाओं जैसे मांसपेशियों में खिंचाव, रक्त का थक्का जमना, और नसों के कार्य में संलग्न होता है। कैल्शियम के मुख्य स्रोतों में दूध, दही, पनीर हैं किन्तु केवल डेरी पदार्थ ही भोजन में नहीं होने चाहिए। पत्तेदार सब्जियाँ, समुद्री आहार, दालें और फलों में भी कैल्शियम होता है।

कैंसर हेतु आहार के टिप्स

प्रतिदिन एक कप ताजी बेरियों जैसे ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, या स्ट्रॉबेरी के मिश्रण का सेवन करें क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट और रेशों से समृद्ध होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखने में मदद करते है और कुछ प्रकार के कैंसर से भी बचाव करते हैं।