जीईआरडी: प्रमुख जानकारी और निदान

जीईआरडी क्या है?

जीईआरडी या गेस्ट्रोइसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज क्रोनिक (लम्बे समय से होने वाली) स्थिति है जिसमें पेट के पदार्थ विपरीत दिशा में वापस आहार नली (गले में) में चले जाते हैं और बेचैनी उत्पन्न करते हैं। यह पाचन का विकार है।
सामान्यतया भोजन आहार नली से पेट में जाता है। वहां एक वाल्व होता है जिसे लोअर इसोफेजिअल स्फिंकटर (एलईएस) कहा जाता है, जो पेट के पदार्थों को वापस गले में जाने से रोकता है, जीईआरडी की स्थिति में यह एलईएस कमजोर हो जाता है और सही तरीके से बंद नहीं होता और इसलिए एसिड के लौटने की क्रिया होती है।
GERD overview IMAGE

रोग अवधि

ठीक होना दवाओं के प्रकार पर और व्यक्ति के आहार और जीवन शैली पर निर्भर करता है। आमतौर पर इसमें कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक लग सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

आपके डॉक्टर लक्षणों को देखकर कुछ जांचें और करवा सकते हैं ताकि रोग के निर्धारण के साथ आपकी स्थिति की गंभीरता को भी समझा जा सके।
  • एंडोस्कोपी।
  • एम्बुलेटरी एसिड प्रोब टेस्ट।
  • इसोफेजिअल मोटिलिटी टेस्टिंग।
  • आहार नली का एक्स-रे।
  • बायोप्सी।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.जीईआरडी क्या है?
जीईआरडी अर्थात गेस्ट्रो-इसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज. यह कमजोर इसोफेजिअल स्फिंकटर के कारण, पाचक एसिड पदार्थों के, आहार नली में लौट आने से होता है। आमतौर पर इसे ह्रदयदाह या एसिडिटी भी कहते हैं।

Q2. मुझे जीईआरडी कैसे हो सकता है?
खान-पान की गलत आदतें जीईआरडी होने का कारण हैं। धूम्रपान, मदिरापान, मसालेदार जंक फ़ूड ये सभी जीईआरडी के कारण हैं। अत्यधिक चाय और कॉफ़ी भी जीईआरडी की सम्भावना बढ़ाती है।

Q3. जीईआरडी का इलाज क्या है?
जीईआरडी के लक्षण उन दवाओं से नियंत्रित होते हैं जो पेट की पीएच घटाती हैं, लोअर इसो फेजिअल स्फिंकटर को ठीक करती हैं, और पेट में जमा पदार्थों को जल्द खाली करती हैं। यदि लक्षण गंभीर होते हैं तो शल्यक्रिया की सलाह दी जाती है।

Q4. ठीक होने में कितना समय लगता है? और क्या रोग फिर से होने की कोई संभावना है?
दवाएँ लक्षणों को कम कर देती हैं. जीवन शैली में, उचित आहार और नियमित व्यायाम द्वारा आये, परिवर्तन से रोग का लौटना रोका जा सकता है।

Q5. मैं जीईआरडी को कैसे रोक सकता हूँ?
आप जीईआरडी को स्वस्थ आहार लेकर रोक सकते हैं। अत्यधिक चाय, कॉफ़ी, और जंक फ़ूड न लें। धूम्रपान और शराब के सेवन को बंद करें। तनाव घटाएँ.

Q6. जीईआरडी की समस्याएं क्या हैं?
यदि उचित चिकित्सा ना हो तो जीईआरडी हाईटल हर्निया, बेरेट्स इसोफेगस और इसोफेजिअल कैंसर तक पहुँच सकता है।






एसिड रिफ्लक्स, हृदयदाह, रिफ्लक्स विकार, रिफ्लक्स डिजीज, जीईआरडी, जीओआरडी, गैस्ट्रिक रिफ्लक्स डिजीज, रिफ्लक्स, इसोफेजाईटिस, इनोस्कोपी, पेटदर्द, निगलने में कठिनाई, जीईआरडी डॉक्टर सलाह, GERD rog, GERD kya hai?, GERD in hindi,