कब्ज: प्रमुख जानकारी और निदान

कब्ज क्या है?

  • कब्ज ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को सप्ताह में तीन से कम बार मलत्याग होता है या कड़ा, सूखा, थोड़ा मल जिसका त्याग कठिनाई भरा या दर्दभरा होता है।
  • अधिकतर लोगों को अपने जीवन में कभी ना कभी कब्ज की शिकायत होती है। कब्ज तीव्र (एक्यूट) अर्थात एकाएक और कम समय का, तथा दीर्घ (क्रोनिक) अर्थात लम्बे समय का, सालों तक का, हो सकता है। कब्ज अधिकतर तीव्र और बिना हानि का होता है।
Constipation overview merged image

रोग अवधि

ठीक होना रोग के कारण पर निर्भर करता है, अधिकतर मामले 2-3 सप्ताहों में ठीक हो जाते हैं।

जाँच और परीक्षण

कब्ज का कारण जानने के लिए डॉक्टर शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय इतिहास और कुछ खास जाँचें करवा सकता है, जैसे:
  • रक्त परीक्षण।
  • निचले पाचन तंत्र की जाँच श्रृंखला।
  • फ्लेक्सिबल सिग्मोइडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी (आँतों की जाँच)।
  • कोलोरेक्टल ट्रांजिट स्टडीज।
  • एनोरेक्टल फंक्शन टेस्ट।
  • डिफीकोग्राफी।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.क्या मेरे कब्ज को ठीक करने वाली कोई शल्यक्रिया है?
  • शल्यक्रिया सदैव अंतिम विकल्प होता है।
  • अधिकतर कब्ज को आहार, जीवन शैली के परिवर्तन और दस्तावर औषधियों द्वारा ठीक किया जा सकता है। शल्यक्रिया तब होती है, जब आपकी आंत की गति अत्यंत धीमी हो और सारे औषधीय उपाय असफल हो गए हों, या आपकी भीतरी संरचना मार्ग में रोक डालकर कब्ज उत्पन्न कर रही हो। गुदाद्वार से गुजरने वाले मल के मार्ग में अवरोध उतपन्न करने वाली संरचना को शारीरिक चिकित्सा द्वारा शक्ति देकर सुधारा जा सकता है।
Q2. क्या गर्भावस्था के दौरान कब्ज होने की कोई सम्भावना होती है?
  • हाँ
  • गर्भाशय पेट की भीतरी हिस्से में भलीभांति चिपकी हुई बड़ी और छोटी आंत के साथ होता है। चूंकि गर्भाशय आकार और वजन दोनों में बढ़ता है, सभी दिशाओं में लगा बाहरी दबाव आँतों और पेट पर भी दबाव डालता है, और यह दबाव पाचन गतिविधि (पेट का सिकुड़ना और फूलना) और चाइम (पाचक मात्रा) के आंतों में होकर बढ़ने में अवरोध करता है।
  • गर्भावस्था के दौरान रक्ताल्पता की चिकित्सा हेतु दी गई आयरन की गोलियाँ वास्तव में और ज्यादा कब्ज उत्पन्न करती हैं।
  • यदि आप अधिक व्यायाम नहीं करते, आपका संपूर्ण तंत्र धीमा हो जाता है। जैसे जैसे आपकी गर्भावस्था की अवधि आगे बढती है, और गर्भस्थ शिशु बड़ा होता है, श्रोणि क्षेत्र में बढ़ने वाला दबाव कब्ज होने की सम्भावना और अधिक करता है।
Q3.कब्ज उत्पन्न करने वाली दवाएँ कौन सी हैं?
रक्तचाप की चिकित्सा हेतु उपयोग किये जाने वाले कैल्शियम चैनल अवरोधक और अवसाद में दिए गए अवसाद रोधी कब्जकारक होते हैं।  
कब्ज, डिस्चेज़िया, मलत्याग, तीव्र कब्ज, दर्दयुक्त मलत्याग, अवरोधयूक्त मलत्याग, पेटदर्द, कब्ज डॉक्टर सलाह, kabj rog, kabj kya hai?, kabj in hindi, Constipation in hindi, Constipation treatment in hindi,