लुपस: लक्षण और कारण

लक्षण

लुपस के संकेत व्यक्ति-व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों में केवल जरा से लक्षण होते हैं; जबकि अन्य लोगों में अधिक होते हैं।
लुपस के सामान्य लक्षण हैं:
  • सूजन या उसके बिना जोड़ों में दर्द या जकड़न।
  • माँसपेशियों में दर्द, या कमजोरी।
  • बुखार, जिसका कारण पता ना हो।
  • अत्यंत थका हुआ अनुभव करना।
  • नाक और गालों के आस-पास तितली के आकार के निशान और त्वचा पर अन्य निशान।
  • वजन का असामान्य बढ़ना या कम होना।
  • रक्ताल्पता (लाल रक्त कणिकाओं की अत्यंत कम मात्रा)।
  • सोचने में कठिनाई, स्मृति की समस्या, असमंजस की स्थिति।
  • गुर्दे की समस्याएँ, जिसका कारण पता ना हो।
  • गहरी श्वास लेने पर छाती में दर्द होना।
  • सूर्य या प्रकाश से संवेदनशीलता।
  • बाल झड़ना
  • ठंडक या तनाव के कारण हाथ या पैर उँगलियों का जामुनी या पीला होना।
कम सामान्य लक्षणों में हैं:
  • रक्त के थक्के
  • झटके
  • मुँह या नाक में घाव/छाले (आमतौर पर दर्दहीन होते हैं)।
  • तीव्र सिरदर्द
  • अवसाद और चिंता।
  • स्ट्रोक्स
  • शुष्क या उत्तेजित आँखें

कारण

लुपस का कारण अज्ञात है। हालाँकि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कुछ उत्प्रेरकों जैसे कोई रोग, चोट, या तनाव की अवधि के साथ जीन भी अपनी भूमिका निभाते हैं।



एरिदिमेटोसस, लुपस एरिदिमेटोसस, लुपस, स्वप्रतिरक्षक विकार, तितली के आकार का निशान, त्वचा का घाव, Lupus rog, Lupus ke lakshan aur karan, Lupus ke lakshan in hindi, Lupus symptoms in hindi,