लुपस: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

परहेज और आहार

लेने योग्य आहार
  • फल और सब्जियाँ; कैलोरी और संतृप्त वसा की कमी वाले आहार; और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध आहार, रेशे, कैल्शियम, विटामिन डी, और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहार लिए जाने चाहिए।
  • अनाज रेशे, ऊर्जा, फोलिएट, बी6, बी2, सेलेनियम, और जिंक का अत्यंत बढ़िया स्रोत होते हैं और इनमें प्राकृतिक रूप से वसा कम पाई जाती है। कुछ साबुत अनाजों में भूरे और जंगली चावल, होल वीट ब्रेड, होल वीट पास्ता, बाजरा, जई, क्विनोआ, मक्का, और जौ आदि हैं।
  • कैल्शियम युक्त आहार मजबूत दांतों और हड्डियों के निर्माण में सहायक होते हैं, जो कि लुपस रोगी के लिए उनकी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे के चलते अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से समृद्ध आहारों में मछली; अलसी के बीज, अखरोट, केनोला का तेल, अखरोट का तेल, और अलसी का तेल आदि हैं जिनमें प्राकृतिक रूप से सूजन रोधी पदार्थ होते हैं और संपूर्ण शरीर में फैले लुपस के कारण उत्पन्न सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध आहार (जैसे हरी, पत्तेदार सब्जियाँ) और फल (जैसे जामुन, अनार, और चेरी) अधिक मात्रा में लें।

इनसे परहेज करें
  • संतृप्त वसा, ट्रांस फैट, और कोलेस्ट्रॉल युक्त पदार्थ।
  • रेड मीट और उच्च वसायुक्त मीट जैसे लिवर, अंगों का माँस और गहरे रंग का माँस।
  • अल्कोहलयुक्त पेय, नमकीन भोज्य पदार्थ, शक्कर द्वारा मीठे किये गए पेय, कैंडी, स्नैक्स, मिठाइयाँ, और अल्फाल्फा स्प्राउट्स।

योग और व्यायाम

कम जोर डालने वाली गतिविधियां चुनें जो आपके जोड़ों पर जोर ना डालें। कम जोर डालने वाले व्यायामों में: पैदल चलना, साइकिलिंग, तैरना आदि हैं।
  • लचीले बनाने वाले व्यायामों में स्ट्रेचिंग और गतिकारक व्यायाम आते है। ये जकड़न कम करते हैं और आपको अधिक फुर्तीला बनाते हैं।
  • मजबूती देने वाले व्यायामों जैसे प्रतिरोधक प्रशिक्षण या वजन उठाने वाले व्यायाम माँसपेशियों पर तगड़ा काम करते हैं और जोड़ों के लिए बेहतर सहारा होते हैं।
  • मालिश रक्तसंचार को सुधारती है और इस प्रकार शरीर के लुपस से प्रभावित हिस्सों के लिए लाभकारी होती है।
योग
शरीर को सजग करने वाले व्यायाम जैसे, ताई ची, योग आदि। विडियो देखें और भंगिमा, संतुलन और सामंजस्य में सुधार करें, ये सभी उन लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण हैं जो लुपस को नियंत्रित कर रहे हैं।
श्वास के व्यायाम, विश्रांति प्रशिक्षण, और ध्यान ये सभी तनाव कम करने के श्रेष्ठ तरीके हैं, और ये आपके दर्द को नियंत्रित करने की योजना का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हो सकते हैं।

घरेलू उपाय (उपचार)

धूप में होने पर बचाव करने वाले कपड़े, चश्मा पहनें और सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
  • अपने टीकाकरण को पूर्ण करवाएं।
  • आराम अधिक करें। लुपस पीड़ित कुछ लोगों को हर रात 12 घंटों तक की नींद की आवश्यकता होती है।
  • दर्द को नियंत्रित करने के लिए दर्द वाले जोड़ों पर नम भाप दें या गर्म पानी के टब में डुबोकर रखें।




एरिदिमेटोसस, लुपस एरिदिमेटोसस, लुपस, स्वप्रतिरक्षक विकार, तितली के आकार का निशान, त्वचा का घाव, लुपस – आयुर्वेदिक दवा और इलाज, Lupus rog, Lupus ka gharelu upchar, upay, Lupus me parhej, Lupus ka ilaj, Lupus ki dawa, Lupus treatment in hindi,