मोच और खिंचाव: लक्षण और कारण

मोच और खिंचाव – लक्षण – दर्द, सूजन और फूला हुआ हिस्सा। घाव के निशान। जकड़न, प्रभावित क्षेत्र में गति की हानि।. मोच और खिंचाव – कारण – मोच और खिंचाव चोट के परिणामस्वरूप होते हैं, जब जोड़ पर उसकी सहने की क्षमता से अधिक जोर पड़ता है। आमतौर पर एथलीट्स, नर्तकों और शारीरिक परिश्रम या मजदूरी का कार्य करने वालों को इस प्रकार की चोटें लगती हैं।.

मोच और खिंचाव: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

मोच और खिंचाव – आहार – लेने योग्य आहार: बीटा कैरोटीन कोलेजन का, जो कि मोच के दौरान क्षतिग्रस्त स्नायुओं का निर्माण करता है, मुख्य कारक तत्व है। प्राकृतिक बीटा कैरोटीन के अच्छे स्रोतों में गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक या केल, ब्रोकोली, और गाजर आदि हैं। विटामिन सी शरीर की सूजन घटाने में सहायक होता है। विटामिन सी के बढ़िया स्रोतों में पत्तागोभी, शिमला मिर्च, कीवी, खट्टे फल जैसे संतरे, नीबू और ग्रेपफ्रूट आदि हैं। माँसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में अंडा, चिकन, मछली, मेवे दूध आदि हैं।