तनाव और कामकाजी पेशेवर

आप महसूस करते होंगे कि आप तनाव के बारे में कुछ नहीं कर सकते। करने के लिए कुछ जरूरी काम हमेशा ही होते हैं, बिल जमा करने होते हैं, और दिन भर के दौरान काम और परिवार की चाहतों को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाता। ऐन समय पर आने वाली ये सभी जरूरतें आपको चिंतित, गुस्सैल, कुंठित बना देती हैं – जो सभी “तनाव” के कारण उत्पन्न होने वाली नकारात्मक भावनाएँ हैं। तनाव प्रबंधन आपके जिम्मेदारी लेने से सम्बंधित है: अपनी जीवन शैली, विचारों, भावनाओं और समस्याओं से निपटने के तरीके की जिम्मेदारी। यह चाहे जितना बुरा लगे इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें आप तनाव को दूर करने के लिए और नियंत्रण प्राप्त करने के लिए अपना सकते हैं।

Stress!

यदि उचित प्रकार से प्रबंधित ना किया जाए तो तनाव आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बिना किसी आराम या शांति के लगातार तनाव की अवस्था में जीना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। सिरदर्द से लेकर छाती के दर्द तक, नींद सम्बन्धी विकारों से लेकर उच्च रक्तचाप तक, तनाव अत्यंत खतरनाक होता है और आपके शरीर द्वारा रोगों से निपटने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नीचे तनाव घटाने के कुछ तरीके बताए गए हैं.
  • शारीरिक सक्रियता तनाव को दूर करने का सबसे पहला तरीका है। आपको आश्चर्य होगा कि पसीना निकाल देने वाली थोड़ी सी मेहनत आपको कितना बढ़िया अनुभव कराती है!
    • सुबह या शाम को तेज गति से चलने के लिए 45 मिनट-1 घंटा का समय निकालें। पैदल चलने से शुरू करें, और यदि आसानी लगे तो धीमे-धीमे दौड़ने और फिर तेज गति से दौड़ने तक जाएँ।
    • टीवी के सामने बैठने के स्थान पर व्यायाम करें। आप अपने पसंदीदा शो देखने/सुनने के स्थान पर योग कर सकते हैं। आप टीवी देखते समय ट्रेडमिल पर व्यायाम या साइकिल चलाना या स्टेपर-मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप ज्यादा पैसे खर्च करने में चिंतित हैं और व्यवस्था नहीं हो पा रही हो तो मशीन किराये से ले लें।
    • अपनी पसंदीदा चीजें करने से आपको शांत होने में मदद मिलती है। अपना पसंदीदा खेल खेलना, बागवानी करना और कोई भी वह कार्य जिसमें आपको श्रम करना पड़े, वह करें!
    • कम ही अधिक होता है! आप सोचते होंगे कि व्यायाम के लिए समय निकालने से अन्य बातों के लिए कम समय बचेगा – लेकिन तनावरहित होना आपको अधिक प्रभावी और दक्ष बनाता है, चाहे आप जो करें। आप जीवन के अन्य क्षेत्रों में अधिक और बेहतर कर पाएंगे!
  • साँस सम्बन्धी व्यायाम और ध्यान तनाव को दूर करने में सहायता करते हैं। मृदु और शांत संगीत सुनना भी सहायक होता है। शोर भरे वातावरण में, श्वेत-ध्वनि सुनने से आपकी एकाग्रता सुधरने में और तनाव को दूर हटाने में मदद मिलती है।
  • सामाजिक सक्रियता तनाव को दूर करने का सबसे तेज तथा एक और प्रभावी तरीका है। यह आपके द्वारा खतरा समझी जाने वाली भीतरी और बाहरी घटनाओं के प्रति आपकी अतिप्रतिक्रिया को हटाने में मदद करता है। जब जरूरी लगे तब बात करें, हँसें, रोएँ और क्रोध भी प्रदर्शित करें। मित्रों और परिवार से बात करना तनाव को दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है। आमने-सामने बात करना श्रेष्ठ है, लेकिन फ़ोन पर बात करना अधिक व्यावहारिक हो सकता है। सोशल मीडिया उचित विकल्प नहीं है।
  • यदि आप किसी तनावपूर्ण स्थिति को दूर नहीं रख पाते, तो इसे बदलने का प्रयास करें। अगली बार, अपने आप को देखें और स्थिति के प्रति आपकी प्रतिक्रिया को बदलने की कोशिश करें। रोजाना के जीवन में छोटे-मोटे परिवर्तन करना तनाव घटाने में बड़ा लाभ देता है।
  • रात में ली गई बढ़िया नींद आपको अधिक स्पष्टता से सोचने में और अधिक उर्जावान बनाने में मदद करती है। यह सामने पैदा हुई किसी भी समस्या को आसानी से हल करने में मदद करती है। हर रात 7-9 घंटों की नींद लेने का प्रयास करें।
  • स्वास्थ्यवर्धक भोजन करना आपके शरीर और मन को उचित ईंधन देने में मदद करता है। अस्वास्थ्यकर स्नैक्स छोड़ें और इनके स्थान पर फल, सब्जियाँ, जूस, दूध, दही, साबुत अनाज आदि लें। अधिकतर समय, आप जानते हैं कि क्या करना सही है…यह केवल खुद पर नियंत्रण करने की बात है!!
  • यौन कार्य भी तनाव को दूर करने का बढ़िया साधन है। सक्रिय यौन-जीवन भी अधिक मात्रा में कैलोरी जलाने में सहायक है! यदि आपका तनाव काम के दौरान या घर पर कार्य को अधिक बढ़ाने के कारण होता है, तो सीमाएँ तय करना सीखें। ना करने में, या जब आवश्यक हो तब दूसरों से सहायता लेने में, बिलकुल संकोच ना करें।
  • अंत में, आप कुछ बातों को रोक या बदल नहीं सकते – जैसे किसी प्रिय व्यक्ति की मृत्यु, कोई गंभीर बीमारी, या आर्थिक मंदी। ऐसे मामलों में तनाव से बाहर निकलने का सर्वोत्तम तरीका है; चीजें जैसी हैं, उन्हें वैसा ही स्वीकार करना। यह मुश्किल है, लेकिन नियति – ऐसी स्थिति जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते – के विरूद्ध दौड़ने का प्रयास करने से बेहतर है।