व्यायाम सम्बन्धी स्वास्थ्य टिप्स




व्यायाम, वजन घटाने के उपाय

प्रत्येक शरीर नए व्यायाम कार्यक्रम को अपनाने में लगभग छः सप्ताह का समय लेता है। नियमित प्रगति का अनुभव करने के लिए अपने व्यायाम करने के तरीके को हर छः सप्ताह में बदलें।

व्यायाम, सेब, केला

व्यायाम आरम्भ करने के 2 घंटे पहले कुछ आहार (जैसे सेब, केला आदि) लें, खासकर यदि आपका प्रशिक्षण 1 घंटे से अधिक का हो। यह शुगर का स्तर नियमित करने में सहायक होता है।

व्यायाम, मधुमेह, स्वस्थ ह्रदय

नियमित व्यायाम आपका स्वास्थ्य बढ़िया करता है और कई रोगों जैसे शुगर, और दिल की कई प्रकार की बीमारियों के बढ़ने के खतरे को रोकता है।

व्यायाम, तनाव प्रबंधन, रक्त संचरण

तेज गति से लगभग 30 मिनट तक पैदल चलना ना केवल कैलोरीज जलाता है, बल्कि आपके खून के घूमने की गति को सुधारता है और तनाव हारमोनों के उपयोग की गति को तेज करने में सहायता करता है।

व्यायाम, मस्तिष्क, हड्डी

एक पैर पर 8 से 10 सेकंड तक खड़े रहना एकाग्रता को बढ़ाता और आपके मस्तिष्क को संतुलित करता है। अपने शरीर को संतुलन के लिए प्रशिक्षित रखना आपके शरीर के पूरे उपरी और निचले हिस्से को शक्ति देता है। ये व्यायाम मस्तिष्क, नसों, मांसपेशियों और हड्डियों के उपयोग की आवश्यकता वाली क्रियाओं द्वारा आपकी संतुलन प्रक्रिया को चुनौती देते हैं।

व्यायाम, वजन घटाने के उपाय

एरोबिक व्यायाम जैसे पैदल चलना, तैरना, साइकिल चलाना, दौड़ना आदि वजन में कमी की गति तेज करते हैं। स्वस्थ भोजन के साथ एरोबिक व्यायाम निश्चित रूप से वजन में कमी लाने में मदद करता है।

व्यायाम

प्रतिदिन सुबह आपको अपनी आँतों और मलाशय को खाली करना चाहिए, अपनी नाक और गले से सारा बलगम साफ़ करना चाहिए, एक गिलास कुनकुना पानी पीना चाहिए और इसके 15 मिनट बाद व्यायाम आरंभ करना चाहिए।

व्यायाम, स्वस्थ ह्रदय

एक सप्ताह में 3 घंटों या अधिक समय के लिए तेज गति से पैदल चलना या 1.5 घंटों तक मेहनत वाला व्यायाम करना, जान के खतरे की कम संभावना वाले हृदयाघात या मृत्यु के खतरे को 30-40 प्रतिशत तक कम करता है।

व्यायाम

सीढ़ी चढ़ना पाँव की मांसपेशियों को शक्ति देता है और साथ ही ह्रदयवाहिनियों के व्यायाम का भी कार्य करता है। इसे घर, कार्यालय, अपार्टमेंट भवन या जिम की सीढ़ी चढ़ने वाली मशीन पर किया जा सकता है।

व्यायाम, शुगर

व्यायाम नियमित रूप से करें। व्यायाम के पहले और बाद में अपने खून में शुगर के स्तर को जाँचें।

व्यायाम

यदि आप कार्यालय, पार्क, जिम आदि स्थानों पर कमजोरी का अनुभव करते हैं तो हमेशा अपने साथ कार्बोहायड्रेट युक्त स्नैक्स रखें।

स्वस्थ ह्रदय, व्यायाम

ह्रदय रोग से ग्रस्त अधिकतर रोगी अपना सामान्य, सक्रिय जीवन जीने लगते हैं और स्वस्थ हृदय की अपनी नई जीवन शैली में व्यायाम को शामिल कर सकते हैं। पक्का विचार बनाकर अपने व्यायामों की चर्चा अपने ह्रदय रोग विशेषज्ञ से करें।

आँखों की सुरक्षा, व्यायाम

अपनी आँखों को ऊपर-नीचे और दाएँ-बाएँ घुमाएँ। अब अपनी आँखों को गोलाकार घुमाएँ। आँखों को आराम देने के लिए यह व्यायाम दिन में 5-10 बार करें।

आँखों की सुरक्षा, व्यायाम

थकी आँखों को आराम देने के लिए हथेली रखना बहुत बढ़िया होता है, खासकर पढ़ते समय या आपके डेस्कटॉप, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने बहुत अधिक समय बिताने पर। हथेली रखने का मुख्य उद्देश्य है आपकी आँखों के लिए आरामदायक स्थिति बनाना ताकि वे थके नहीं।

बीपी, व्यायाम, बैठक वाले कार्य हेतु टिप्स

डेस्क-जॉब करने वाले व्यक्तियों में लम्बे समय तक एक स्थान पर बैठने की प्रवृत्ति होती है। इन लोगों में उच्च रक्त चाप की बहुत अधिक संभावना होती है। स्थाई रूप से एक स्थान पर बैठे रहने से परहेज करें। हर 20-30 मिनट में विराम लें और स्ट्रेच, आस-पास घूमना, पानी पीना, विश्राम-कक्ष का उपयोग आदि करें।

मस्तिष्क, व्यायाम

शारीरिक कसरत की तरह, दिमाग को भी सक्रिय और अच्छी स्थिति में रहने के लिए मानसिक श्रम की जरूरत होती है। पहेलियाँ हल करना दिमागी कसरत के सर्वोत्तम तरीकों में एक है।

तनाव प्रबंधन, स्वस्थ ह्रदय, व्यायाम

आप अपने तनाव को दूर करने के लिए हमेशा छोटी चहलकदमी कर सकते हैं। केवल 10 से 15 मिनट पैदल चलना आपके शरीर और मन को शांत करता है। तनाव के साथ मुकाबला करने के साथ ही, प्रतिदिन पैदल चलना आपकी याददाश्त, एकाग्रता और ऊर्जा को बढ़ाता है। यह कैलोरी जलाने, मोटापे को कम करने और दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

व्यायाम, रक्त संचरण

जब आपक सुविधा हो, तब स्ट्रेचिंग करें। यह रक्तसंचार को सुधारता है और इसके कारण मांसपेशियों में होने वाला पोषक तत्वों का परिवहन भी सुधरता है।

गर्मी में देखभाल, व्यायाम

चूँकि गर्मी ज्यादा है इसका मतलब यह नहीं कि आप कसरत बंद कर दें। आप गर्मी में कसरत की आदत बना सकते हैं और सामान्य बुद्धि के प्रयोग से पानी सम्बन्धी खेल, तीखी धूप से परहेज और छोटे-छोटे हिस्सों में कसरत करना आदि कर सकते हैं।