विटामीन बी12 की कमी: लक्षण और कारण

लक्षण

लक्षणों में:
  • साँस लेने में कमी।
  • वजन में गिरावट।
  • हाथों, पैरों और पंजों में अनजाने प्रकार की अनुभूति, झुनझुनी या सनसनाहट।
  • चलने में कठिनाई (लड़खड़ाना, संतुलन में समस्या)।
  • सूजी हुई लाल जीभ और मसूढ़ों से ख़ून आना।
  • त्वचा का रंग पीला पड़ना (पीलिया)।
  • पेलपिटेशन (अनियमित ह्रदयगति)।
  • सोचने और तर्क में कठिनाई (संज्ञानात्मक) या स्मरण शक्ति की कमी।
  • असमंजस।
  • चिढ़चिढ़ापन।
  • अवसाद।
  • असामान्य व्यवहार अथवा संभ्रम।
  • दस्त या कब्जियत।
  • माँसपेशियों की कमजोरी।
  • थकावट।
  • रक्ताल्पता।
  • संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होना।
शिशुओं में विटामिन बी12 की कमी यदि पता ना लगे अथवा उसकी चिकित्सा ना हो तो यह तंत्रिका तंत्र को गंभीर और स्थायी क्षति पहुँचा सकती है।

Vitamin B12 symptoms

कारण

विटामिन बी12 की कमी कई कारणों से हो सकती है, जिससे शरीर की उच्च कार्यक्षमता वाली लाल रक्त कणिकाओं के बनाने की क्षमता प्रभावित होती है। इनमें से कुछ स्थितियाँ हैं:
  • परनिसियस एनीमिया (स्व-प्रतिरक्षक विकार)।
  • पेट अथवा आँतों की समस्या जैसे कि क्रोन डिजीज, सेलियक डिजीज।
  • वे ड्रग जो विटामिन B12 के अवशोषण में अवरोध करते हैं जैसे कि मेटफोर्मिन।
  • वे शुद्ध शाकाहारी व्यक्ति जो पशु अथवा डेरी उत्पाद बिलकुल नहीं लेते।
  • अत्यधिक मदिरापान।
  • पेट अथवा छोटी आंत की शल्यक्रिया।
शुद्ध शाकाहारी माताओं से उत्पन्न शिशुओं में भी विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।





बी12, विटामिन की कमी, बी12 की कमी, विटामीन बी12, कोबालअमाइन, कोबाल्ट, एनीमिया, परनिसियस एनीमिया, लाक रक्त कणिकाएँ, हाइपोकोबालअमीनीमिया, विटामीन बी12 की कमी, मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, विटामीन बी12 का त्रुटिपूर्ण अवशोषण, सूजी लाल जीभ, vitamin ki kami rog, vitamin ki kami ke lakshan aur karan, vitamin ki kami ke lakshan in hindi, vitamin ki kami symptoms in hindi,

One thought on “विटामीन बी12 की कमी: लक्षण और कारण

Comments are closed.