साईन्यूसाईटिस: प्रमुख जानकारी और निदान

साईन्यूसाईटिस क्या है?

साईन्यूसाईटिस साईनस (नाक के भीतर स्थित छिद्र) की सूजन है, जो कि वायरस, बैक्टीरिया या फफूंद के संक्रमण से होती है।
साईनस नाक के आस-पास, गाल की उभरी हड्डियों और माथे के भीतर, छोटे से, हवा से भरे हुए छिद्र होते हैं। इनके द्वारा उत्पादित म्यूकस छोटे मार्गों से नाक में पहुँचता है।
  • फ्रंटल (सम्मुख स्थित) साईनस भौंहों के आस-पास के क्षेत्र में होते हैं।
  • मेक्सीलरी (ऊपरी जबड़े के) साईनस गाल की हड्डियों के अन्दर होते हैं।
  • इथमोइड साईनस आँखों के बीच की जगह में और,
  • स्फ़ीनोइड साईनस इथमोइड साईनस के पीछे होते हैं।
गाल की हड्डियों के भीतर के साईनस (मेक्सीलरी) सर्वाधिक प्रभावित होते हैं।
  • तीव्र साईन्यूसाईटिस अर्थात संक्रमण का शीघ्र पनपना (कुछ दिनों में) और थोड़े समय तक रहना (1-3 सप्ताह तक)।
  • दीर्घ (क्रोनिक) साईन्यूसाईटिस अर्थात लगातार साईन्यूसाईटिस बना रहना और 12 सप्ताह से अधिक समय तक रहना। दीर्घ (क्रोनिक) साईन्यूसाईटिस ज्यादा नहीं पाया जाता।
Sinus overview

रोग अवधि

साईन्यूसाईटिस लगभग दो से ढाई सप्ताह में ठीक होता है, इस प्रकार यह साधारण जुकाम से लम्बे समय तक रहता है। अधिकतर लोग एंटीबायोटिक लेने के बाद पूर्ण स्वस्थ हो जाते हैं।

जाँच और परीक्षण

रोग निर्धारण लक्षणों के परीक्षण द्वारा किया जाता है जैसे कि,
  • तीव्र साईन्यूसाईटिस में आपकी साँस की ध्वनि सुनकर, आपके शरीर के तापमान को जाँचकर, नाक का परीक्षण करके; क्योंकि तीव्र साईन्यूसाईटिस में अधिकतर नाक की परतें सूजी होती हैं,
  • कभी-कभी, यदि निर्धारण में असुविधा हो तो रक्त परीक्षण, एक्स-रे, या स्केन की सलाह भी दी जाती है।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. साईन्यूसाईटिस क्या है?
साईन्यूसाईटिस चेहरे की हड्डी के आस-पास स्थित साइनस में बैक्टीरिया या वायरस द्वारा उत्पन्न सूजन है। इसमें आँखों से पानी आना, नाक बहना, साइनस पर कोमलता, पोस्ट नेज़ल ड्रिप (नाक और गले में पतले म्यूकस की उपस्थिति) सूखी खाँसी और बुखार होता है।

Q2. मुझे साईन्यूसाईटिस कैसे हो सकता है?
यदि आप ठन्डे मौसम की चपेट में आते हैं और साँस द्वारा बैक्टीरिया या वायरस अंदर ले लेते हैं, तो ये जीवाणु साइनस में पहुंचकर संक्रमण कर देते हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे में हवा के माध्यम से पहुँच जाता है। यदि आपकी नाक की हड्डी की बनावट में दोष है तो आपको साईन्यूसाईटिस की संभावना अधिक होती है।

Q3. साईन्यूसाईटिस का इलाज क्या है?
साईन्यूसाईटिस की चिकित्सा पारंपरिक तरीके से एलर्जी की दवाओं द्वारा, नाक और गले के अवरोध को हटाने वाली दवाओं द्वारा, और भाप के प्रयोग से की जाती है। यदि बैक्टीरिया द्वारा संक्रमण हो तो एंटीबायोटिक दिए जाते हैं।

Q4. ठीक होने में कितना समय लगता है?
साधारण तीव्र साईन्यूसाईटिस इलाज के एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाता है।

Q5. मैं साईन्यूसाईटिस से कैसे बच सकता हूँ?
आप साईन्यूसाईटिस को ठण्ड और धूल से बचाव करके टाल सकते हैं। यदि आप साईन्यूसाईटिस की चपेट में संभावित हैं तो नियमित रूप से भाप लें। नाक की हड्डी में यदि बनावट का दोष गंभीर हो तो इसे ठीक करवा लें।

Q6. साईन्यूसाईटिस की समस्याएँ क्या हैं?
साईन्यूसाईटिस यदि बार-बार हो और लम्बे समय तक बना रहे तो दवाओं से इलाज मुश्किल होता है। इस स्थिति में शल्यक्रिया द्वारा साइनसों का अवरोध दूर किया जाता है।




नाक बहना, नाक का बहना, साइनस, साईन्यूसाईटिस, साइनस की सूजन, तीव्र साईन्यूसाईटिस, क्रोनिक साईन्यूसाईटिस, बंद नाक, साँस लेते समय आवाज, साँस की समस्या, नाक से खून, आँख के पास सूजन, भरी हुई नाक, साईन्यूसाईटिस डॉक्टर सलाह, Sinusitis rog, Sinusitis kya hai?, Sinusitis in hindi,

One thought on “साईन्यूसाईटिस: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.