साईन्यूसाईटिस: लक्षण और कारण

लक्षण

साईन्यूसाईटिस के लक्षणों में:
  • भरी या बहती नाक।
  • दिन में खाँसी जो कि बिना किसी सुधार के 10 से 14 दिनों तक या ज्यादा भी बनी रहती है।
  • नाक से लगातार हरे या पीले रंग का गाढ़ा द्रव बहना।
  • नाक के बंद होने से साँस लेने में कठिनाई होती है।
  • आँखों के आस-पास लगातार हल्का दर्द या सूजन बनी रहना।
  • गाल की हड्डियों में या उनके आस-पास पीड़ा और दर्द।
  • सिर में भारीपन होना।
  • सुबह जागने पर और झुकने पर सिर में दर्द होना।
  • दांत साफ़ करने के बाद भी साँस में बद्बू होना।
  • दांत में या जबड़े में दर्द।
  • 102 से ज्यादा बुखार।
  • थकावट।
  • गंध और स्वाद की अनुभूति ना होना।
  • कान में दर्द।
Sinusitis symptoms

कारण

संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया या फफूंद के कारण होता है। अन्य स्थितियां जैसे कि फ्लू, दन्त संक्रमण, और परागकण, धूल की एलर्जी, अस्थमा या हेफिवर (एक प्रकार का एलर्जी का रोग) के कारण भी साईन्यूसाईटिस हो सकता है।
Causes of sinusitis




नाक बहना, नाक का बहना, साइनस, साईन्यूसाईटिस, साइनस की सूजन, तीव्र साईन्यूसाईटिस, क्रोनिक साईन्यूसाईटिस, बंद नाक, साँस लेते समय आवाज, साँस की समस्या, नाक से खून, आँख के पास सूजन, भरी हुई नाक, Sinusitis rog, Sinusitis ke lakshan aur karan, Sinusitis ke lakshan in hindi, Sinusitis symptoms in hindi,