टिरियासिस अल्बा: प्रमुख जानकारी और निदान

टिरियासिस अल्बा क्या है?

यह बच्चों और युवाओं की त्वचा सम्बन्धी अत्यंत आम समस्या है। इसमें कई गोलाकार या अंडाकार धब्बे जो हलके गुलाबी रंग की पपड़ी युक्त होते हैं, दिखाई पड़ते हैं। जब लालिमा हलकी पड़ती है तब ये धब्बे हल्का पीलापन छोड़ जाते हैं। साधारणतया ये चेहरे (गालों) और इसके साथ ही भुजाओं के ऊपरी हिस्से, गर्दन या कंधे पर होते हैं।
यह स्थिति ग्रीष्म ऋतु में अत्यंत आम है और खासकर गहरे रंग की त्वचा वाले बच्चों में अधिक पाई जाती है

रोग अवधि

आमतौर पर यह स्थिति स्वयं ही 2-12 सप्ताहों में ठीक हो जाती है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण शारीरिक परीक्षण द्वारा होता है। अन्य जाँचों में हैं:
  • वुड लाइट्स परीक्षण
  • त्वचा की खुरचन का पोटैशियम हाइड्रोऑक्साइड स्टेन
  • त्वचा बायोप्सी

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. टिरियासिस अल्बा क्या है?
यह डर्मेटाइटिस का एक विशिष्ट प्रकार है जिसमें पीले धब्बे सबसे अधिक प्रत्यक्ष होते हैं। पीले धब्बों के विकसित होने के पहले कुछ लालिमा रहती है लेकिन आमतौर पर यह हलके होते हैं।

2. सामान्यतया यह किन आयु समूहों में सर्वाधिक पाया जाता है?
यह बच्चों की अत्यंत आम त्वचा सम्बन्धी समस्या है, खासकर गहरे रंग की त्वचा वाले बच्चों और युवाओं में।

3. यह शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है?
साधारणतया ये चेहरे (गालों) और इसके साथ ही भुजाओं के ऊपरी हिस्से, गर्दन या कंधे पर होते हैं।

4. ठीक होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर यह स्थिति स्वयं ही 2-12 सप्ताहों में ठीक हो जाती है।

5. ऐसी स्थिति के उत्पन्न होने पर क्या करना चाहिए?
कुनकुने पानी में स्नान या शावर लें और मॉइस्चराइजर या स्टेरॉयड युक्त क्रीम लगाएँ।

6. व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?
अपने डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपकी त्वचा के क्षेत्र, बाल या आँखों का रंग हल्का पड़ता है या त्वचा पर सफ़ेद धब्बे हो जाते हैं या धब्बे पर स्थित बाल सफ़ेद हो जाते हैं।




टिरियासिस अल्बा, शुष्क चेहरा, चेहरे पर पपड़ीदार धब्बे, चेहरे पर पीले धब्बे, ठण्ड में त्वचा में बदलाव, घाव, लाल घाव, उभरे हुए घाव, टिरियासिस, त्वचा रोग, त्वचा विकार, टिरियासिस अल्बा डॉक्टर सलाह, Pityriasis Alba rog, Pityriasis Alba kya hai?, Pityriasis Alba in hindi,