पर्निशियस एनीमिया: प्रमुख जानकारी और निदान

पर्निशियस एनीमिया क्या है?

पर्निशियस एनीमिया (हानिकारक रक्तक्षीणता) स्व-प्रतिरक्षी विकार है, जिसमें विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर पर्याप्त लाल रक्त कणिकाएँ नहीं बना पाता है। अपर्याप्त रक्त कणिकाएँ आपके शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले जा पाती हैं और इस कारण आप थका और कमजोर महसूस करते हैं।

Pernicious anemia overview

रोग अवधि

यदि आपको पर्निशियस एनीमिया है, आपको जीवन भर उपचार की आवश्यकता हो सकती है। अपने डॉक्टर से चेकअप और जारी रहने वाली देखभाल हेतु नियमित मिलें। अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार विटामीन बी12 के पूरक लें। ये लक्षणों और समस्याओं को रोकने में सहायक होता है।

जाँच और परीक्षण

पर्निशियस एनीमिया के निर्धारण हेतु डॉक्टर आपका चिकित्सीय और पारिवारिक इतिहास, शारीरिक परीक्षण और जाँच के परिणाम देखेंगे।
  • कम्पलीट ब्लड काउंट
  • रेटिक्यूलोसाईट काउंट
  • सीरम फोलेट, आयरन, और आयरन-बंधन क्षमता की जाँचें।
  • अस्थि-मज्जा जाँच।
  • विटामिन बी12 का स्तर।
Diagnosis of PA

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. समस्याएं क्या हैं?
पर्निशियस एनीमिया के रोगियों में पेट के भीतर पोलिप हो सकते हैं, साथ ही उन लोग में पेट के कैंसर और कैंसर की गठानों का खतरा अधिक होता है। चिकित्सा में विलम्ब होने की स्थिति में मस्तिष्क और तंत्रिका सम्बन्धी समस्याएँ जारी रह सकती हैं।
Q2. इंट्रिन्सिक फैक्टर क्या है?
  • जब भी आप विटामिन बी12 युक्त भोजन लेते हैं, आपका पाचन तंत्र एक रसायन, जिसे इंट्रिन्सिक फैक्टर कहते हैं, उत्पन्न करता है जो आपके पेट से विटामिन बी12 को लेता है और छोटी आंत से होते हुए उसे इलियम तक ले जाता है, जहाँ पर विटामिन बी12 अवशोषित होकर रक्तप्रवाह में मिल जाता है। अधिकतर लोगों में विटामिन बी12 का पाचन इसी प्रकार होता है।
  • वे लोग जो पर्निशियस एनीमिया (विटामिन बी12 की कमी) से ग्रस्त होते हैं, उनमें आमतौर पर इंट्रिन्सिक फैक्टर उत्पत्ति की क्षमता नहीं होती है। चाहे वे कितना ही उच्च प्रोटीन युक्त आहार, जो कि विटामिन बी12 से परिपूर्ण होता है, ले लें, लेकिन बी12 रक्तप्रवाह में पहुंचे बिना ही आँतों में होकर गुजर जाता है, इसके कारण विटामिन बी12 की कमी के लक्षण उत्पन्न होते हैं।
Q3. क्या पर्निशियस एनीमिया अनुवांशिक होता है?
जी हाँ। पर्निशियस एनीमिया के कई कारणों में अनुवांशिकता भी एक है। यदि आपके परिवार में पर्निशियस एनीमिया से ग्रस्त होने का इतिहास रहा है तो आपको अपने विटामिन बी12 के स्तर की जाँच हेतु नियमित रक्त परीक्षण आजीवन कराते रहना चाहिए।







बर्मर्स एनीमिया, पर्निशियस एनीमिया, एनीमिया, एडिसन्स एनीमिया, एडिसन बरमर एनीमिया, मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, विटामिन बी12, बी12, बी12 की कमी, मुँह के छाले, एंगुलर चेलाइटीस, ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम, पर्निशियस एनीमिया डॉक्टर सलाह, Pernicious Anemia rog, Pernicious Anemia kya hai?, Pernicious Anemia in hindi, Pernicious Anemia in hindi, Pernicious Anemia treatment in hindi,

One thought on “पर्निशियस एनीमिया: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.