पेप्टिक अलसर (पेट में छाले): प्रमुख जानकारी और निदान

पेप्टिक अलसर (पेट में छाले) क्या है?

पेप्टिक अलसर (छाले) पेट या आंत की परतों में हुए घावों को कहते हैं। पेट में जलन और दर्द इसका सबसे आम लक्षण है। दर्द
  • भोजन के बीच या रात को होता है।
  • यदि आप कुछ खाएँ या एसिड रोधी दवाएँ लें तो बंद हो जाता है।
  • कई दिनों या हफ़्तों तक आता जाता रहता है।
  • पेट में छाले या अलसर को गैस्ट्रिक अलसर कहते हैं।
  • डियोडेनम (छोटी आंत के शुरुआती हिस्से) में हुए अलसर को डियोडेनल अलसर कहते हैं।
OVERVIEW OF PEPTIC ULCER

रोग अवधि

  • अलसर से उबरने में कुछ दिनों से लेकर कई सप्ताह (5 से 6) लग सकते हैं।
  • कुछ मामलों में शल्यक्रिया की आवश्यकता होती है; अलसर से उबरने में लम्बा समय लग सकता है।

जाँच और परीक्षण

  • रक्त परीक्षण
  • श्वास परीक्षण
  • स्टूल एंटीजन टेस्ट
  • ऊपरी पाचन तंत्र का एक्स-रे
  • एंडोस्कोपी
  • बायोप्सी

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. धूम्रपान पेप्टिक अलसर रोग से किस प्रकार सम्बंधित है?
धूम्रपान ना करने वालों की अपेक्षा धूम्रपान करने वालों को जल्दी-जल्दी अलसर होते हैं। धूम्रपान सुधार की गति धीमी करता है, चिकित्सा हेतु प्रतिक्रिया को कम करता है और अलसर सम्बन्धी समस्याएँ जैसे सूक्ष्म छिद्र होना को बढ़ाता है। अनेक कारणों में से कुछ हैं पेट खाली होने में परिवर्तन, प्रोक्सिमल डियोडेनल बाईकार्बोनेट का कम उत्पन्न होना, एच. पाइलोरी संक्रमण का खतरा बढ़ना, और हानिकारक म्यूकोसल फ्री रेडिकल की सिगरेट प्रेरित उत्पत्ति आदि हैं।

Q2. क्या पेप्टिक अलसर रोग का कोई अनुवांशिक सम्बन्ध होता है?
अनुवांशिक रूप से संवेदनशील होना अलसर उत्पत्ति में भूमिका निभाता है। पेप्टिक अलसर रोगियों के प्रथम सम्बन्धियों को अलसर उत्पत्ति की संभावनाएँ 3 गुना अधिक होती हैं।

Q3.साँस की जाँच क्या है? इसका आधार क्या है?
यूरिया ब्रेथ टेस्ट (यूबीटी) पेट में एक प्रकार के बैक्टीरिया हेलिकोबेक्टर पाइलोरी (एच. पाइलोरी) की उपस्थिति पहचानने की जाँच है। यही जाँच ये बताने में भी काम आती है कि एंटीबायोटिक चिकित्सा से एच. पाइलोरी निकल चूका है। यूरिया ब्रेथ टेस्ट, एच. पाइलोरी की यूरिया को कार्बन डाइऑक्साइड में विखंडित करने की क्षमता और फिर पेट द्वारा उसे अवशोषित करके साँस से निकलने पर आधारित है (आमतौर पर शरीर में यूरिया अतिरिक्त या “अपशिष्ट” नाइट्रोजन युक्त रसायनों से बनता है और फिर मूत्र में निकल जाता है)।


Q4.पेप्टिक अलसर रोग में मसालेदार भोजन, दूध और शराब वर्जित क्यों हैं?

यद्यपि ये सभी अलसर उत्पन्न करने के लिए नहीं जाने जाते लेकिन मसालेदार भोजन अलसर के दर्द को और अधिक कर देता है।
दूध छालों में थोड़ी राहत देता है क्योंकि ये पेट की परतों को ढँक देता है। लेकिन दूध आपके पेट को अधिक पाचक रस और एसिड बनाने के लिए उत्प्रेरित करता है जिससे अलसर और बढ़ते हैं। इसी आधार पर मसालेदार भोजन और शराब भी वर्जित किये गए हैं।



(पीयूडी), पेप्टिक अलसर, पेट के छाले, छाला, पेट का छाला, डियोडेनल अलसर, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, पेट में ऊपर दर्द, पेट में जलन, पेट में अम्ल, पेटदर्द, पेट में गैस, डकार, पेट फूलना, पेट भरा लगना, पेट में रक्तस्राव, पाचन तंत्र में रक्तस्राव, छोटी आंत, आंत, पेट में संक्रमण, पेप्टिक अलसर (पेट में छाले) डॉक्टर सलाह, pet me chhale rog, pet me chhale kya hai?, pet me chhale in hindi, Peptic ulcer disease in hindi, Peptic ulcer disease treatment in hindi,