फ्लेचुलंस (पेट में गैस): प्रमुख जानकारी और निदान

फ्लेचुलंस (पेट में गैस) क्या है?

  • फ्लेचुलंस (उदर वायु) चिकित्सीय शब्द है जो पाचन तंत्र द्वारा गुदा मार्ग से उत्सर्जित होने वाली वायु के लिए प्रयुक्त होता है आम भाषा में इसे पादना, हवा छोड़ना या गैस होना कहा जाता है। यह तब होता है जब भोजन पेट और छोटी आंत में पूरी तरह विखंडित नहीं होता।
  • वायु दो प्रमुख प्रकारों से इकठ्ठा होती है। पहला, जब आप खाते या पीते समय हवा निगलते हैं, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन पाचन तंत्र में इकट्ठी हो जाती हैं। दूसरा, जब आपका भोजन पचता है, पाचक गैसें जैसे हाइड्रोजन, मीथेन, और कार्बन डाइऑक्साइड इकट्टा होती हैं। दोनों में कोई भी कारण उदर वायु उत्पन्न कर सकता है।
  • सभी लोग उदर वायु छोड़ते हैं, कुछ लोग दूसरों से ज्यादा छोड़ते हैं। दिन में 6 से 20 बार तक उदर वायु निकलना सामान्य होता है।
Flatulence

जाँच और परीक्षण

डॉक्टर रोगी का चिकित्सीय इतिहास परखेगा, भोजन सम्बन्धी आदतों के बारे में प्रश्न करेगा और शारीरिक परीक्षण करेगा। वह ये जानने के लिए परीक्षण करेगा कि आपको कहीं पेट में फुलाव तो नहीं है और पेट को थपथपा कर आवाज सुनेगा (गूंजती आवाज का अर्थ है कि पेट में गैस है)।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. यदि उदर वायु को रोक लेते हैं तो वे कहाँ जाती हैं? क्या यह व्यक्ति के जाने बिना धीमे से निकलती है? क्या यह रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाती है? इसका क्या होता है?
यह केवल आँतों में वापस चली जाती है और बाद में बाहर निकलती है। यह जानना आवश्यक है कि ये वायु मिटती नहीं केवल विलंबित हो जाती है।

Q2. क्या पादना डकार का ही रूप है जो बदले मार्ग से निकलता है?
जी नहीं, डकार पेट से निकलती है और इसका रासायनिक संगठन उदर वायु से अलग होता है। डकार की अपेक्षा उदर वायु में वायुमंडलीय हवा की मात्रा कम और बैक्टीरियल हवा की मात्रा ज्यादा होती है।

Q3. क्या स्तनपान किये हुए बच्चों को डकार दिलाना आवश्यक होता है?
  • नहीं
  • स्तनपान किये कई बच्चों में बोतल से दूध पीने वाले बच्चों की अपेक्षा कम हवा निगली जाती है। परिणामस्वरूप, उन्हें पेट से हवा निकलने के लिए सहायता नहीं चाहिए होती। कुछ बच्चे जो स्तनपान के दौरान परेशान होते हैं, या वे जिनकी माँ को दूध अधिक मात्रा में आता है, या अत्यंत तेजी से पिलाया गया दूध अधिक हवा निगलने का कारण बनते हैं। और इन बच्चों को फिर से सामान्य करने के लिए डकार की आवश्यकता होती है।
   
उदर वायु, पाद, पादना, गैस, गुदा से हवा, हवा निकालना, गैस होना, पेट फूलना, पेट फूलना, गैस बनना, गंध, फ्लेचुलंस (पेट में गैस) डॉक्टर सलाह, pet gas rog, pet gas kya hai?, pet gas in hindi, Flatulence in hindi, Flatulence treatment in hindi,

One thought on “फ्लेचुलंस (पेट में गैस): प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.