एनीमिया: प्रमुख जानकारी और निदान

एनीमिया क्या है?

एनीमिया (रक्ताल्पता) एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में लाल रक्त कणिकाओं या हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है. आमतौर पर हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर महिलाओं और पुरुषों में अलग अलग होता है।
  • पुरुषों में एनीमिया तब होता है, जब हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम/100 मिली से कम हो।
  • महिलाओं में एनीमिया के लिए स्तर 12.0 ग्राम/100 मिली होता है।
हीमोग्लोबिन आयरन की अधिकता वाला प्रोटीन होता है, जो रक्त को उसका लाल रंग देता है। यह प्रोटीन लाल रक्त कणिकाओं को फेफड़ों से शेष शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में सहायता करता है।
यदि आपको एनीमिया है, आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन-युक्त खून नहीं मिलेगा। परिणामस्वरूप, आप थका हुआ या कमजोर अनुभव करेंगे।

Anemia overview merged image

रोग अवधि

एक बार एनीमिया का इलाज होने के बाद, लगभग 120 दिनों में शरीर नई स्वस्थ रक्त कोशिकाएं बना पाता है। यदि आपका हीमोग्लोबिन 7 से आरम्भ हो तो इसकी मात्रा को 12 से 14 तक लाने में लगभग 1 वर्ष का समय लग जाता है। रक्त की अन्य कोई हानि या रक्त उत्पादन के तंत्र में गतिरोध इस अवधि को और बढ़ा सकता है। हीमोग्लोबिन बढ़ना आरम्भ होने के बाद, परेशानी देने वाले लक्षण तुरंत कम होने लगते हैं, जो इस बात का सूचक है कि सब कुछ ठीक है।

जाँच और परीक्षण

एनीमिया के निर्धारण के लिए डॉक्टर आपके ह्रदय और श्वास का परीक्षण कर सकते हैं अथवा अपने हाथों से आपके पेट के निचले हिस्से को छूकर आपके लीवर और तिल्ली के आकार को महसूस कर सकते हैं।
कुछ साधारण प्रकार के एनीमिया के निर्धारण के लिए किये जाने वाले रक्त परीक्षणों में :
  • रक्त में आयरन, विटामिन B12, फोलिक एसिड और अन्य विटामिन्स और मिनरल्स (खनिजों) की मात्रा
  • लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा और हीमोग्लोबिन का स्तर
  • रेटीक्युलोसाईट काउंट


डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.एनीमिया क्या है? एनीमिया प्रवाहित रक्त में हीमोग्लोबिन की कम मात्रा है। यह विभिन्न कारणों से हीमोग्लोबिन के कम अथवा दोषपूर्ण संश्लेषण के कारण अथवा शरीर से रक्त की बढ़ी हुई हानि के कारण होता है। आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया जो कि कुपोषण से होता है, एनीमिया का सामान्य कारण है, यहाँ उसी की चर्चा है।
Q2. मुझे एनीमिया कैसे हो सकता है? आपको आयरन युक्त आहार कम मात्रा में लेने से एनीमिया (आयरन की कमी) हो सकता है। आयरन हीमोग्लोबिन संश्लेषण के लिए कच्चे माल की तरह कार्य करता है।
Q3. एनीमिया की चिकित्सा क्या है? आयरन की कमी वाले एनीमिया की चिकित्सा खाने वाली आयरन की औषधियों द्वारा की जाती है। गंभीर स्थिति में आयरन के इंजेक्शन्स दिए जाते हैं।
Q4. ठीक होने में कितना समय लगता है? परंपरागत चिकित्सा द्वारा शरीर के आयरन भंडार को फिर से भरने और हीमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य तक वापस लाने में 2 से 6 माह तक का समय लगता है।
Q5. मैं एनीमिया को कैसे रोक सकता हूँ? आप एनीमिया को आयरन से भरपूर आहार का सेवन करके रोक सकते हैं, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियाँ।
Q6. एनीमिया की समस्याएं क्या हैं? आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की कोई गंभीर समस्या नहीं है, केवल शक्तिहीनता और सुस्ती होते हैं।





आयरन, आयरन की कमी, पीली त्वचा, एनीमिया, आरबीसी, हीमोग्लोबिन, लाल कोशिका, लाल रक्त कोशिका, पीलापन, एनीमिया डॉक्टर सलाह, Anemia rog, Anemia kya hai?, Anemia in hindi,

One thought on “एनीमिया: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.