टिरियासिस अल्बा: प्रमुख जानकारी और निदान

यह त्वचा सम्बन्धी समस्या है जिसमें कई गोलाकार या अंडाकार धब्बे जो हलके गुलाबी रंग की पपड़ी युक्त होते हैं, चेहरे (गालों) और इसके साथ ही भुजाओं के ऊपरी हिस्से, गर्दन या कंधे पर दिखाई पड़ते हैं।.

टिरियासिस अल्बा: लक्षण और कारण

टिरियासिस अल्बा – लक्षण – पीली, गुलाबी या लाल त्वचा के गोल या अंडाकार धब्बे या निशान। सूखी हुई पपड़ी निकलना। घाव गोलाकार या अंडाकार उभरे हुए या चपटे होते हैं।. टिरियासिस अल्बा – कारण – अत्यंत शुष्क त्वचा जो धूप की चपेट में हो तो यह टिरियासिस अल्बा तक पहुँच सकती है। पारिवारिक इतिहास, सूखी त्वचा पर निशान।.

सेबोरिक केरेटोसिस: प्रमुख जानकारी और निदान

यह त्वचा की ऊपरी सतह की कोशिकाओं की अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाला तवचा का कैंसर रहित विकार है और इसीलिए त्वचा की कैंसररहित वृद्धि के रूप में बताया जाता है।.

सेबोरिक केरेटोसिस: लक्षण और कारण

सेबोरिक केरेटोसिस – लक्षण – छोटे, खुरदुरे उभार जो धीरे-धीरे मोटे होते जाते हैं और मस्सेदार सतह उत्पन्न हो जाती है। अक्सर धूसर, भूरे या काले रंग के होते हैं। बनावट खुरदुरी होती है (मस्से की तरह)। आमतौर पर समूह में होते हैं।. सेबोरिक केरेटोसिस – कारण – सेबोरिक केरेटोसिस का कारण अज्ञात है. यह निम्न के कारण हो सकता है: पराबैंगनी प्रकाश, अनुवांशिकता, तनाव.

सेबोरिक केरेटोसिस: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

सेबोरिक केरेटोसिस को वृद्धावस्था के मस्से के रूप में भी जाना जाता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह की कोशिकाओं की अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाला त्वचा का कैंसर रहित विकार है और इसीलिए इसे त्वचा की कैंसररहित वृद्धि के रूप में बताया जाता है। अक्सर यह वृद्धि मध्य आयु के या वृद्ध व्यक्तियों में होती है। ये संक्रामक नहीं होते हैं।
अधिकतर यह छाती, पीठ, पेट, सिर, चेहरा, गर्दन या शरीर के अन्य भागों में पाए जाते हैं (लेकिन हथेली और पैर के तल में नहीं होते)।

सेबोरिक केरेटोसिस: रोकथाम और जटिलताएं

सेबोरिक केरेटोसिस – रोकथाम – सेबोरिक केरेटोसिस को स्वयं हटाने का प्रयास ना करें। इससे संक्रमण का खतरा रहता है। उन्हें खुरचें या खोदें नहीं अन्यथा वे संक्रमणग्रस्त हो सकते हैं। यदि आपके आभूषण उत्तेजना बढ़ा रहे हों तो उन्हें निकाल दें।.