बच्चों में जीईआरडी (GERD): लक्षण और कारण

लक्षण

शिशुओं को लार गिरना, उलटी और खाँसी का अनुभव हो सकता है। बड़े बच्चों में लक्षण वयस्कों जैसे ही हो सकते हैं। इन मामलों में, सबसे सामान्य लक्षण छाती की जलन है। छाती में जलन से उत्पन्न होने वाला दर्द या असुविधा आमतौर पर छाती के बीच में शुरू होती है और गले से होती हुई ऊपर जाती है।
  • बार-बार उलटी या आहार का लौटना (रिगर्जिटेशन-पेट में भरे तत्वों का मुँह के मार्ग से बाहर आना), खासकर भोजन के बाद।
  • गला जाम होना या साँस की आवाज आना, यदि लौटने वाला आहार, आहारनली और फेफड़ों में चला जाता है।
  • गीली अधोवायु (पेट से गैस निकलना) या गीली हिचकियाँ।
  • भोजन के बाद चिड़चिड़ापन या ना रोका जा सकने वाला रोना।
  • भूख कम होना।
  • वजन ना बढ़ना।

कारण

गेस्ट्रो इसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज तब उत्पन्न होती है जब आहारनलिका का निचला स्फिन्क्टर, वह पेशी जो आहारनलिका और पेट के बीच वाल्व की तरह कार्य करती है, कमजोर हो जाती है या तब ढीली होती है जब इसे ढीला नहीं होना चाहिए, जिससे पेट में स्थित पदार्थ आहारनलिका में चढ़ जाते हैं।
  • अन्य कारक हैं:
  • मोटापा
  • औषधियाँ
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियाँ।
  • अधिक खा लेना।
  • निष्क्रिय धूम्रपान-अन्य द्वारा किये गए धूम्रपान का भीतर जाना।





एसिड रिफ्लक्स, छाती में जलन, भोजन लौटने का विकार, भोजन लौटने का रोग, जीईआरडी, जीओआरडी, पेट से भोजन लौटने का रोग, भोजन का लौटना, आहारनलिका की सूजन, इनोस्कोपी, पेटदर्द, निगलने में कठिनाई, सीने में जलन, Pediatric GERD rog, Pediatric GERD ke lakshan aur karan, Pediatric GERD ke lakshan in hindi, Pediatric GERD symptoms in hindi,

One thought on “बच्चों में जीईआरडी (GERD): लक्षण और कारण

Comments are closed.