ओलेक्रेनों बर्साइटिस – कोहनी की सूजन: प्रमुख जानकारी और निदान

ओलेक्रेनों बर्साइटिस – कोहनी की सूजन क्या है?

ओलेक्रेनों बर्साइटिस, इसे कोहनी के बर्सा की सूजन भी कहा जाता है। यह कोहनी के बिंदु पर स्थित तरल की छोटी थैलीनुमा रचना की सूजन है।
बर्सा पूरे शरीर में पतली, फिसलनयुक्त छोटी थैलीनुमा रचनाएँ होती हैं जो हड्डियों और नर्म ऊतकों के बीच गद्दे की तरह कार्य करती हैं। इनमें चिकनाई देने वाले तरल की थोड़ी मात्रा भरी होती है जो त्वचा क भीतरी हड्डी पर मुक्त रूप से गति करना संभव बनाती है। ओलेक्रेनों बर्सा कोहनी के शिखर बिंदु (जिसे ओलेक्रेनों) कहते हैं और उसके ऊपर स्थित त्वचा के मध्य होता है। यह बर्सा त्वचा के नीचे, मुक्त रूप से, कोहनी को मुड़ने और सीधे होने को संभव करता है।

रोग अवधि

अधिकतर मामले, घर पर ही, स्वयं पर ध्यान देने वाली तकनीकों का प्रयोग करके और दवाओं की दुकान पर मिलने वाले दर्दनिवारकों के प्रयोग से ठीक किये जा सकते हैं। आमतौर पर दर्द कुछ सप्ताहों में ठीक हो जाता है, लेकिन सूजन को पूरी तरह हटने में लम्बा समय लगता है।

जाँच और परीक्षण

ओलेक्रेनों बर्साइटिस का निर्धारण शारीरिक परीक्षण द्वारा होता है। कुछ मामलों में, कोहनी में फ्रैक्चर नहीं है, यह निश्चित करने के लिए, एक्स-रे की आवश्यकता हो सकती है। कभी-कभी कोहनी की सूजन के अन्य कारणों, जैसे संक्रमण, की पहचान के लिए स्कैन और रक्त परीक्षण किये जाते हैं।






ओलेक्रेनों बर्साइटिस, ओलेक्रेनों बर्साइटिस, कोहनी में उभार, स्टूडेंट्स एल्बो, पोपाई एल्बो, बेकर्स एल्बो, कोहनी में सूजन, कोहनी के जोड़ में दर्द, कोहनी में दर्द, कोहनी की लालिमा, ओलेक्रेनों बर्साइटिस – कोहनी की सूजन डॉक्टर सलाह, kohni me sujan rog, kohni me sujan kya hai?, kohni me sujan in hindi, Olecranon bursitis in hindi, Olecranon bursitis treatment in hindi,

One thought on “ओलेक्रेनों बर्साइटिस – कोहनी की सूजन: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.