केरेटोकंजंक्टिवाइटिस: लक्षण और कारण

लक्षण

केरेटोकंजंक्टिवाइटिस सिक्का का प्रमुख लक्षण है आँख में असहजता लगना। यह पीड़ा मंद से तीव्र तक हो सकती है। केरेटोकंजंक्टिवाइटिस सिक्का के अन्य लक्षणों में हैं:
  • आँख में जलन, खुजली या बाहरी वस्तु के होने का एहसास।
  • प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता।
  • कंजंक्टिवा का लाल या उत्तेजित होना।
  • कांटेक्ट लेंस से असुविधा होना।
  • आपकी आँखों में या उनके चारों तरफ थोड़ा सा चिपचिपा पदार्थ होना।
  • थोड़े-थोड़े अंतराल से अत्यधिक अश्रु आना।
  • धुंधला दिखाई देना, अक्सर दिन के अंत में या लम्बे समय तक एकटक देखने के बाद।
  • आँखों में थकावट और लालिमा।

कारण

नेत्रों के शुष्क होने की समस्या की उत्पत्ति के कई कारण होते हैं, जिनमें हैं:
  • आयु
  • लिंग – हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तनों के कारण महिलाओं में नेत्र शुष्क होने की समस्या उत्पन्न होने की संभावना अधिक होती है।
  • औषधियां जैसे एलर्जीरोधक, नाक में अवरोध रोकने वाली, रक्तचाप सम्बन्धी और अवसाद रोधी आदि।
  • चिकित्सीय स्थितियाँ- रह्युमेटोइड आर्थराइटिस, मधुमेह और थाइरोइड सम्बन्धी समस्याएँ।
  • वातावरण सम्बन्धी स्थितियाँ – धुएँ, हवा और सूखे मौसम की चपेट।
  • अन्य कारण – लम्बे समय तक कांटेक्ट लेंस का प्रयोग, नेत्रों की परावर्तन सम्बन्धी शल्यक्रिया, जैसे कि लेसिक (एलएएसआईके)।




आँख की सूजन, कॉर्निया की सूजन, कंजंक्टिवा की सूजन, केरेटाईटिस, केरेटोकंजंक्टिवाइटिस सिक्का, Keratoconjunjunctivitis rog, Keratoconjunjunctivitis ke lakshan aur karan, Keratoconjunjunctivitis ke lakshan in hindi, Keratoconjunjunctivitis symptoms in hindi,

One thought on “केरेटोकंजंक्टिवाइटिस: लक्षण और कारण

Comments are closed.