पेचिश: प्रमुख जानकारी और निदान

पेचिश क्या है?

पेचिश रक्तयुक्त अतिसार है, अर्थात अतिसार का वह प्रकरण जिसमें पतले या पनीले दस्त में लाल रक्त दिखाई पड़े। यह आंत का संक्रमण है।

रोग अवधि

अधिकतर मामलों में रोग एक सप्ताह में ठीक हो जाता है।

जाँच और परीक्षण

आमतौर पर डॉक्टर रोगी से लक्षणों के बारे में पूछते हैं और शारीरिक परीक्षण करते हैं। मल परीक्षण करवाया जा सकता है। अत्यंत कम मामलों में, यदि लक्षण गंभीर हों तो, निर्धारण हेतु अन्य जाँचों जैसे अल्ट्रासाउंड स्कैन या एंडोस्कोपी की सलाह दी जा सकती है।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. पेचिश क्या है?

पेचिश रक्तयुक्त अतिसार है, अर्थात अतिसार का वह प्रकरण जिसमें पतले या पनीले दस्त में लाल रक्त दिखाई पड़े। यह आंत का संक्रमण है।

2. पेचिश के लक्षण क्या हैं?

पेचिश के लक्षणों में शरीर में पानी की कमी, बुखार और कंपकंपी के साथ पेट में दर्द, मतली और उल्टी, पनीले दस्त, जिनमें रक्त, आँव या पीप हो सकता है। इसमें दर्द्युक्त मलत्याग भी हो सकता है।

3. पेचिश के दौरान कौन से आहार लेना चाहिए?

लेने योग्य आहारों में आलू (छिलके रहित), सफ़ेद ब्रेड, केले, उबले चावल, सेब, शहद, जैम युक्त टोस्ट या वेजीमाईट (मक्खन या मार्जरीन बिना), सादे बिस्कुट (उदाहरण के लिए ऊपर बताई गई वस्तुओं की सजावट के साथ साओ), उबली सब्जियाँ, क्लियर सूप, सादा सलाद, दही और पनीर के अलावा फलों जैसे संतरे और अनार का रस पियें।

4. पेचिश से पीड़ित होने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए?

अधिक मात्रा में तरल पदार्थ और ओआरएस लें। ओरल रिहाइड्रेशन सलूशन (ओआरएस) प्राणरक्षक होता है क्योंकि यह शरीर में नमक और जल के संतुलन को स्थापित करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास उबालकर ठंडा किये हुए पानी में चुटकी भर नमक और एक या दो चम्मच शक्कर लें और इन्हें मिला लें। तीव्र लक्षणों के दौरान इस पेय को जितनी बार संभव हो उतनी बार लिया जा सकता है। यदि बार-बार के मलत्याग के कारण आपकी गुदा का क्षेत्र पीड़ायुक्त हो गया हो तो गर्म जल से स्नान करें। इसके पश्चात, क्षेत्र को स्वच्छ, मुलायम तौलिये से सुखाएं (रगड़ें नहीं)।

5. व्यक्ति को डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए यदि उसे पनीला अतिसार जिसमें रक्त या आँव की उपस्थिति हो, मतली और उल्टी (रोगी होना या अनुभव करना), पेट में तीव्र दर्द, पेट में ऐंठन के साथ तेज़ बुखार और कंपकंपी और वजन में गिरावट या आपकी गुदा से रक्तस्राव होना आदि हों।  
पेचिश, आंत की सूजन, अतिसार, रक्त युक्त अतिसार, पेटदर्द, मल में रक्त, लेक्टोस (दुग्ध शर्करा) को हजम ना कर पाना, आंत्रशोथ (गेस्ट्रोएन्टेराइटिस), पेचिश डॉक्टर सलाह, pechis rog, pechis kya hai?, pechis in hindi, Dysentery in hindi, Dysentery treatment in hindi,

One thought on “पेचिश: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.