एंजियोडीमा (त्वचा की सूजन): प्रमुख जानकारी और निदान

एंजियोडीमा (त्वचा की सूजन) क्या है?

एंजियोडीमा (एई) त्वचा की भीतरी परतों पर तेजी से आने वाली सूजन है। यह अर्टिकेरिया (शीतपित्त अथवा पित्त, जिसमें त्वचा पर निशान उभर आते हैं) के समान ही त्वचा की ऊपरी परत पर होता है। एंजियोडीमा बिना निशान के होना भी संभव है। काफी बड़ी संख्या में रोगियों को दोनों, अर्टिकेरिया और एंजियोडीमा, होते हैं। इडिमा द्रव के इकठ्ठा होने से होता है, यह गंभीर हो सकता है और शरीर के किसी भी हिस्से जैसे हाथों, होंठों, आँखों, गुप्तांगों, पैरों को प्रभावित कर सकता है।
Angiedema overview

रोग अवधि

  • जब किसी व्यक्ति को सामान्य एई होता है, तो साधारणतया यह इलाज या इलाज के बिना 3-4 दिनों में चला जाता है।
  • मध्यम और गंभीर मामलों में उचित उपचार की आवश्यकता होती है और ठीक होना रोगी के द्वारा की गई देखभाल पर निर्भर होता है।
  • निशान 6-12 माहों या और अधिक समय तक हो सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

  • त्वचा का परीक्षण
  • रक्त परीक्षण
  • त्वचा में सुई चुभाकर की जाने वाली जाँच
  • पुराने चिकित्सीय विवरण
Skin test

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. एंजियोडीमा क्या है? एंजियोडीमा त्वचा की भीतरी परत के ऊतकों की सूजन है जो कुछ लोगों में, कुछ खास एलर्जी उत्पन्न करने वाले रोगाणुओं, जिनके लिए ये लोग एलर्जिक होते हैं, के प्रति प्राथमिक प्रतिक्रिया के कारण होती है। रोग की गंभीरता प्रतिरक्षक तंत्र की प्रतिक्रिया के अनुसार तय होती है। गंभीर मामलों में यह कंठ की सूजन, श्वास लेने में समस्या और उचित चिकित्सा ना होने की दशा में मृत्यु तक में बदल सकता है। एंजियोडीमा अनुवांशिक कारणों से और कुछ दवाओं के कारण विभिन्न प्रक्रियाओं से हो सकता है।
Q2. मुझे एंजियोडीमा किस प्रकार हो सकता है? यदि आप किसी विशेष एलर्जन की चपेट में आते हैं, या कोई खास प्रकार की दवाओं से, या यदि आप अनुवांशिक रूप से संवेदनशील हैं, तो आपको एंजियोडीमा हो सकता है।
Q3. एंजियोडीमा का उपचार क्या है? प्राथमिक रूप के लिए एलर्जी रोधक दवाएँ दी जाती हैं। लम्बे समय से चले आ रहे रोग को स्टेरॉयड चिकित्सा दी जाती है। प्राणघातक स्थिति में तुरंत गहन चिकित्सा और एपिनेफ्रीन इंजेक्शन की आवश्यकता होती है।
Q4. ठीक होने में कितना समय लगता है? क्या रोग फिर से होने की सम्भावना है? प्रारंभिक स्तर का रोग 3-5 दिनों में ठीक हो जाता है। रोगियों को एपिनेफ्रीन इंजेक्शन अपने पास रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि, अत्यंत कम मामलों में, रोग की वापसी अत्यंत गंभीर होती है।
Q5.मैं एंजियोडीमा से कैसे बच सकता हूँ? एंजियोडीमा से बचाव के लिए एलर्जी कारक रोगाणुओं और दवाओं से बचना चाहिए।
Q6. एंजियोडीमा की समस्याएं क्या हैं? प्राथमिक स्तर का रोग बिना किसी समस्या के ठीक हो जाता है। गंभीर स्तर का रोग तुरंत चिकित्सा और आवश्यक सावधानी ना बरतने पर प्राणघातक हो सकता है।




एंजियोडीमा, क्विन्क इडिमा, एंजियोन्युरोटिक एडीमा, एई, त्वचा की सूजन, त्वचा की परत की सूजन, आँखें खोलने में असमर्थता, एडीमा, एंजिएडीमा, एंजियोडीमा (त्वचा की सूजन) डॉक्टर सलाह, twacha ki sujan rog, twacha ki sujan kya hai?, twacha ki sujan in hindi, Angioedema in hindi, Angioedema treatment in hindi,