एमेनोरिया: प्रमुख जानकारी और निदान

एमेनोरिया क्या है?

एमेनोरिया एक या अधिक मासिक चक्र में मासिक स्राव की अनुपस्थिति को कहा जाता है। जो महिलाऐं लगातार तीन मासिक तक स्राव रहित रहती हैं, उन्हें एमेनोरिया होता है। इसे दो श्रेणियों में बाँटा गया है:
  • प्राथमिक एमेनोरिया – शुरुआत से होने वाला और आमतौर पर जीवन भर रहने वाला; मासिक स्राव किशोरावस्था में प्रारंभ नहीं हुआ होता।
  • द्वितीयक एमेनोरिया – ऐसी स्थिति जिसमें किसी समय नियमित और सामान्य रहा मासिक चक्र एकाएक बढ़कर असामान्य और अनियमित या अनुपस्थित हो जाता है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण स्त्री रोग चिकित्सक द्वारा रोगी के चिकित्सीय इतिहास के परीक्षण और पेल्विक क्षेत्र सहित संपूर्ण शारीरिक परीक्षण पर निर्भर करता है। कई प्रकार के रक्त परीक्षण आवश्यक होते हैं, जिनमें हैं:
  • गर्भाधान परीक्षण।
  • थाइरोइड की कार्यक्षमता का परीक्षण।
  • अंडग्रंथि की कार्यक्षमता का परीक्षण।
  • हार्मोन परीक्षण
  • अन्य स्केन्स, जिनमें सीटी स्कैन और प्रजनन तंत्र की अल्ट्रासाउंड जाँच।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. एमेनोरिया क्या है?
एमेनोरिया एक या अधिक मासिक चक्र में मासिक स्राव की अनुपस्थिति को कहा जाता है। जो महिलाऐं लगातार तीन मासिक तक स्राव रहित रहती हैं, उन्हें एमेनोरिया होता है। इसे दो श्रेणियों में बाँटा गया है:
प्राथमिक एमेनोरिया – शुरुआत से होने वाला और आमतौर पर जीवन भर रहने वाला; मासिक स्राव किशोरावस्था में प्रारंभ नहीं हुआ होता।
द्वितीयक एमेनोरिया – यह ऐसी स्थिति है जिसमें किसी समय नियमित और सामान्य रहा मासिक चक्र एकाएक बढ़कर असामान्य और अनियमित या अनुपस्थित हो जाता है।

2. व्यक्ति के इस स्थिति से ग्रस्त होने पर क्या करना चाहिए?
जब आपका मासिक चक्र शुरू हो तो उसकी व्यवस्थित जानकारी रखें। मासिक शुरू होने की तारीख, यह कितने समय तक रहा और आपने कौन से कठिन या परेशानी वाले लक्षण अनुभव किये, आदि सब दर्ज करें। आवश्यक तेलों से नियमित मालिश तनाव को कम करती है और संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारती है।

3. व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?
डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपका एक मासिक चक्र नहीं आया है, अपने संतुलन, सामंजस्य या दृष्टि सम्बन्धी कठिनाई है, स्तनों से दूध उत्पन्न होने लगा है, जबकि आपने जन्म नहीं दिया है, शरीर पर बालों की अत्यधिक वृद्धि हो रही है, आपकी आयु 16 वर्ष से अधिक है और आपका पहला मासिक चक्र अभी तक नहीं आया है।

4. इस स्थिति को कैसे रोका जा सकता है?
एमेनोरिया से बचाव का उत्तम उपाय है स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना। उचित वजन बनाए रखें, तनाव और भावनात्मक समस्याओं से उबरने के तरीके ढूँढें, और अपने पेल्विक क्षेत्र और पेप स्मीयर को निश्चित समय पर करवा लें।




एमेनोरिया, गर्भावस्था, मासिक स्राव की अनुपस्थिति, प्रिमी, ग्रेविडा, हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तन, एमेनोरिया डॉक्टर सलाह, Amenorrhea rog, Amenorrhea kya hai?, Amenorrhea in hindi,

2 thoughts on “एमेनोरिया: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.