हड्डियों हेतु आहार




व्यायाम, मस्तिष्क, हड्डी

एक पैर पर 8 से 10 सेकंड तक खड़े रहना एकाग्रता को बढ़ाता और आपके मस्तिष्क को संतुलित करता है। अपने शरीर को संतुलन के लिए प्रशिक्षित रखना आपके शरीर के पूरे उपरी और निचले हिस्से को शक्ति देता है। ये व्यायाम मस्तिष्क, नसों, मांसपेशियों और हड्डियों के उपयोग की आवश्यकता वाली क्रियाओं द्वारा आपकी संतुलन प्रक्रिया को चुनौती देते हैं।

हड्डी , विभिन्न विटामिनों से समृद्ध आहार, महिलाओं का स्वास्थ्य, कैल्शियम

महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए अपनी हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए कैल्शियम की नियमित अधिक मात्रा लेना महत्वपूर्ण है। ऑस्टियोपोरोसिस एक चिकित्सीय स्थिति है जिसमें हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तनों के कारण, या कैल्शियम अथवा विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियाँ भुरभुरी होकर आसानी से टूटने लायक हो जाती हैं।

हड्डी , कैल्शियम, विटामिन डी

अपनी हड्डियों को मजबूत बनाएँ। कैल्शियम और विटामिन डी इसमें आपकी सहायता करते हैं। डेरी उत्पाद कैल्शियम का सर्वश्रेष्ठ स्रोत हैं, इसके अलावा पत्तेदार सब्जियाँ भी बढ़िया हैं।

हड्डी , स्वास्थ्यवर्धक आहार, दूध, कैल्शियम, दाँतों की देखभाल, हरी सब्जियाँ

कैल्शियम मजबूत, स्वस्थ हड्डियों और दाँतों के लिए महत्वपूर्ण है। यह कुछ प्रक्रियाओं जैसे मांसपेशियों में खिंचाव, रक्त का थक्का जमना, और नसों के कार्य में संलग्न होता है। कैल्शियम के मुख्य स्रोतों में दूध, दही, पनीर हैं किन्तु केवल डेरी पदार्थ ही भोजन में नहीं होने चाहिए। पत्तेदार सब्जियाँ, समुद्री आहार, दालें और फलों में भी कैल्शियम होता है।

हड्डी , जोड़ों का दर्द, महिलाओं का स्वास्थ्य

हड्डियों और शरीर के जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए उचित फुटवियर महत्त्वपूर्ण होते हैं। जो महिलाएँ ऊँची एड़ी वाले फुटवियर पहनती हैं उन्हें जोड़ों का दर्द या समस्याएँ पैदा होने की सात से दस गुना अधिक संभावना होती है। अपने पहने जाने वाले जूतों की ऊँचाई को बदलना एक अच्छा विचार है।

संतरा, रोग प्रतिरोधक शक्ति कैसे बढ़ाएं, त्वचा की देखभाल, कोलेस्ट्रॉल, स्वस्थ ह्रदय, हड्डी , बढ़ती उम्र रोकना, कैंसर, आँखों की सुरक्षा, पोषण सम्बन्धी तथ्य, विटामिन सी

100 ग्राम संतरे में ग्राम 53.2 ग्राम विटामिन सी होता है, जो कि आपकी रोजाना की जरूरत का 64 प्रतिशत होता है। रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने के लिए, त्वचा की समस्याओं से मुकाबले के लिए, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए, दिल को मजबूती देने के लिए, हड्डियों को ताकत देने के लिए, बढ़ती उम्र को धीमा करने के लिए, कैंसर से बचाव के लिए और आँखों की रौशनी सुधारने के लिए संतरे खाएँ या उनका रस पियें।

स्वास्थ्यवर्धक आहार, पाचन और कब्ज, रोग प्रतिरोधक शक्ति कैसे बढ़ाएं, वजन घटाने के उपाय, मुख स्वास्थ्य, आँखों की सुरक्षा, हड्डी , त्वचा की देखभाल, पोषण सम्बन्धी तथ्य, अन्नानास, विटामिन सी, सूजन कम करना

100 ग्राम अन्नानास में 47.8 ग्राम विटामिन सी होता है, जो कि आपकी रोजाना की जरूरत का 58 प्रतिशत होता है। अन्नानास पाचन को सुधारता है, रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है, वजन कम करने में मदद करता है, सूजन कम करता है, मुँह का स्वास्थ्य ठीक करता है, दृष्टि बढ़ाता है, हड्डियाँ मजबूत करता और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

केला, हड्डी , मुख स्वास्थ्य, स्वास्थ्यवर्धक आहार, टमाटर, आंवले, विटामिन सी, दाँतों की देखभाल, मसूढ़ों की देखभाल

स्वस्थ हड्डियों और दाँतों के लिए विटामिन सी आवश्यक पोषक तत्व है। यह आयरन के पचने को बढ़ावा देता है। विटामिन सी की कमी से कमजोरी, मसूढ़ों से खून और हड्डियों की विकृतियुक्त प्रगति होती है। ताजे आंवले, खट्टे फलों, अमरुद, केले और कुछ सब्जियों जैसे टमाटर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

हड्डी , भोजन में खनिज पदार्थ, शिशु देखभाल, स्वास्थ्यवर्धक आहार, दूध, विटामिन डी, कैल्शियम, दाँतों की देखभाल

बच्चों के लिए दूध अत्यंत बढ़िया होता है। स्वस्थ हड्डियों, नाखूनों और दांतों की वृद्धि के लिए जरूर दो खनिज, कैल्शियम और फोस्फोरस, दूध में होते हैं। दूध को विटामिन डी की शक्ति से युक्त किया जा सकता है, जो हड्डियों के लिए एक और महत्वपूर्ण तत्व है।