हेल्थपाई- PIE-रोगियों हेतु जानकारियाँ और सशक्तिकरण

हेल्थपाई-PIE(Patient Information and Empowerment)-मतलब रोगियों के लिए जानकारियाँ और उनका सशक्तिकरण. जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह सब कुछ रोगियों के लिए है। इसकी पहली पेशकश में पाँच अलग-अलग खासियत हैं।
  • व्यक्ति(रोगी) उपयोगी जानकारी: अधिकतर वृद्ध रोगियों या महिला रोगियों को अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न होते हैं। दुर्भाग्यवश चिकित्सा की वर्तमान व्यवस्था में इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे रोगियों का विभिन्न कारणों से डॉक्टर से प्रश्न करने में हिचकिचाना या डॉक्टरों के पास समय की कमी होना। हमारी टीम ने रोगियों के बीच सबसे आम प्रश्नों को लेकर अध्ययन किया और कुछ शोध भी किया। इस अध्ययन के आधार पर रोगों के सम्बन्ध में जानकारियों को व्यवस्थित और विस्तृत प्रकार से प्रस्तुत किया गया है। जानकारियों को संपूर्ण और सम्मिलित रूप से प्रस्तुत किया गया है।
  • डिजिटल परचा और मोबाइल पर आवश्यकतानुसार परिवर्तित होने वाले दवा लेने के रिमाइंडर: रोगी को अपने फ़ोन पर एसएमएस द्वारा डिजिटल परचा मिलता है। यह रोगियों के लिए बहुत सुविधाजनक होता है क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पर्चे को देखने की जरूरत नहीं रह जाती। साथ ही भविष्य में डॉक्टर या फार्मेसी से संपर्क के दौरान इसे सलाह के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा रोगी को दवा लेने की याद दिलाने के लिए भी एसएमएस से सन्देश मिलते हैं। समय के साथ इन संदेशों में परिवर्तन होता है और किस रोगी को किस समय सन्देश की जरूरत है, इसके अनुसार बदलाव भी किये जाते हैं।
  • ऑनलाइन हेल्थ रिकार्ड्स: आपके सभी पर्चे, प्रयोगशाला जाँचें/स्कैन, इलाज के बिल और स्वास्थ्य के परंपरागत परीक्षण, सभी एक स्थान पर ही होते हैं। इन्हें बढ़ते क्रम में जमाया जाता है, जिसे आसानी से खोजा या समझा जा सकता है।
  • व्यक्तियों (रोगियों) हेतु उपयोगी स्वास्थ्य के आँकड़े: समय बीतने के साथ हम रोगियों को उनके स्वास्थ्य के आँकड़े देते हैं। ये आँकड़े रोगियों को अन्य बातों जैसे मौसम, यात्रा, भोजन आदि के साथ अपने स्वास्थ्य का सम्बन्ध समझने में मदद करते हैं। ये आँकड़े रोगियों को स्वस्थ रहने के लिए क्या किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी के साथ दिए जाते हैं।

आप www.mtatva.com/app एप्प डाउनलोड करके लॉग इन कर सकते हैं और ऊपर कहे गए सारे लाभ पा सकते हैं। हमारे मोबाइल एप्स द्वारा आप ऊपर कहे गए फीचर्स तक आसानी से पहुँच सकते हैं। मोबाइल द्वारा रोगी अब अपने इलाज सम्बन्धी कागजों का चित्र खींचकर आसानी से अपलोड कर सकते हैं।