पेरिमीनोपॉज: प्रमुख जानकारी और निदान

पेरिमीनोपॉज क्या है?

  • पेरिमीनोपॉज अर्थात “मीनोपॉज के आस-पास”, और ये उस समय को बताता है जब किसी महिला का शरीर अपनी प्रजनन शक्ति को स्थायी रूप से बंद (मीनोपॉज) करने के संक्रमण से गुजर रहा होता है। पेरिमीनोपॉज को मीनोपॉजल ट्रांजीशन भी कहा जाता है।
  • इस समय, प्रमुख स्त्री हार्मोन एस्ट्रोजन का स्तर असमान रूप से घटता बढ़ता है और इस कारण आपको हल्का या अधिक भारी मासिक स्राव हो सकता है। महिलाओं को पेरिमीनोपॉज की शुरुआत उम्र के 40 के दशक में अलग-अलग समय पर होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को इसके परिवर्तन जल्द अर्थात मध्य 30 की आयु से होने लगते हैं।
  • पेरिमीनोपॉज एक से दूसरी महिला में पूरी तरह बदला हुआ होता है। औसत समयावधि तीन से चार वर्ष की है, लेकिन ये कुछ महीनों से लेकर दस वर्षों की अवधि तक लम्बा हो सकता है।
Dysmenorrhea symptoms

जाँच और परीक्षण

यदि आप पेरिमीनोपॉज में प्रविष्ट हो चुकी हैं तो निर्धारण हेतु कोई एक जाँच या लक्षण पर्याप्त नहीं है। इसके लिए डॉक्टर कई चीजों को आधार बनाते हैं, जिसमें आपकी आयु, मासिक चक्र का इतिहास, और कौन से लक्षण या शारीरिक परिवर्तन आप अनुभव कर रही हैं, आदि होते हैं। हार्मोन स्तर जांचने के लिए रक्त परीक्षण भी हो सकता है।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.पेरिमीनोपॉज क्या है?
पेरिमीनोपॉज महिला के जीवन काल में संतानोत्पत्ति की क्षमता से उसके बंद होने की तरफ बढ़ने का संक्रमण काल है। इसमें हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तन खासकर ओवरिस से प्रवाहित एस्ट्रोजन का कम होना होता है जिससे मानसिक और शारीरिक परिवर्तन होते हैं। पूर्णतया मीनोपॉज होने तक स्त्री गर्भधारण की क्षमता रखती है।

Q2. पेरिमीनोपॉज किस आयु में शुरू होता है?
आमतौर पर पेरिमीनोपॉज का काल 40 की आयु के आस-पास होता है। कुछ महिलाओं में ये थोड़ा आगे या पीछे हो सकता है।

Q3. मुझे ये कैसे पता चलेगा कि ये पेरिमीनोपॉज है?
पेरिमीनोपॉज के लक्षण विभिन्न स्त्रियों में बदले होते हैं। इसका कारण एस्ट्रोजन के स्तर और वातावरण के अन्य कारक होते हैं। एस्ट्रोजन के कम स्तर से सम्बंधित अनियमित/विलंबित मासिक चक्र, मिजाज का बदलते रहना और कुछ अन्य परिवर्तन भी होते हैं।

Q4.पेरिमीनोपॉज कितने समय तक रहता है?
पेरिमीनोपॉज का अवधिकाल भी विभिन्न महिलाओं में अलग-अलग होता है जो एस्ट्रोजन स्रावित करने वाली ग्रंथियों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। औसत समय लगभग 4 साल है। जब लगातार 12 महीनों तक मासिक चक्र ना हो तो पेरिमीनोपॉज समाप्त होकर मीनोपॉज शुरू होता है।

Q5. पेरिमीनोपॉज के लक्षणों का उपचार क्या है?
यदि लक्षण अधिक गंभीर हैं तो हार्मोन बदलाव चिकित्सा की सलाह दी जाती है। बदलते मिजाज की चिकित्सा हेतु अन्य औषधियाँ भी दी जा सकती हैं।




मीनोपॉज, मासिक धर्म, योनि की शुष्कता, वन्ध्या, वन्ध्यत्व, मूत्र निकल पड़ना, रक्तस्राव की समस्याएँ, मासिक चक्र, अनियमित मासिक चक्र, मासिक सम्बन्धी समस्याएँ, हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तन, स्तन, लम्बे समय रहने वाला मासिक चक्र, पेरिमीनोपॉज डॉक्टर सलाह, Perimenopause Period rog, Perimenopause Period kya hai?, Perimenopause Period in hindi,

One thought on “पेरिमीनोपॉज: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.