पेरिमीनोपॉज: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

परहेज और आहार

लेने योग्य आहार
  • कार्बोहायड्रेट-युक्त आहार जैसे दूध, दलिया या टोस्ट का स्लाइस
  • विटामिन बी 12 युक्त आहार: माँस, पोल्ट्री उत्पाद, मछली, अंडे और डेरी उत्पाद
  • अपने प्रतिरक्षक तंत्र को शक्ति देने के लिए ताजे फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज लें जैसे गाजर, सेब, फलियाँ, सोया, रतालू, आलू, समुद्री सिवार आदि
  • कैल्शियम समृद्ध आहार जैसे कम वसा युक्त डेरी उत्पाद (दूध, कम वसा वाला दही, पनीर, सोया दूध), पालक, बादाम और मछली हड्डियों की उचित शक्ति बनाए रखने में महिलाओं की मदद करते हैं।
  • होलग्रेन से निर्मिंत ब्रेड्स, पास्ता और पेस्ट्रीज मैदे से बनी इन्हीं वस्तुओं के मुकाबले अधिक पोषक होती हैं।
  • अपने शरीर में जल की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए आठ गिलास पानी प्रतिदिन पियें।
  • विटामिन डी से समृद्ध आहार लें जैसे डेरी उत्पाद, संतरे का रस, सोया दूध और दलिया।
इनसे परहेज करें
  • पूर्ण वसा युक्त डेरी उत्पाद जैसे मक्खन और दूध का प्रयोग ना करें या कम करें।
  • जंक फ़ूड
  • शक्कर और नमक का प्रयोग सीमित मात्रा में करें।
  • शराब और कैफीन

योग और व्यायाम

इस समय सक्रिय जीवन शैली अपनाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. पेरिमीनोपॉज से मुकाबले के लिए इन 5 व्यायामों का प्रयोग करें:
  • वाल आर्च (दीवार की सहायता से किये जाने वाला व्यायाम)।
  • वाल स्लाइड (दीवार की सहायता से किये जाने वाला व्यायाम)।
  • पेल्विक टिल्ट (कमर को उठाना-झुकाना)।
  • लेग लिफ्ट्स (पैर उठाना-झुकाना)।
  • स्टैंडिंग बेक बेंड (धड़ को उठाना-नीचे ले जाना)।
योग
मीनोपॉज के संक्रमण का अनुभव करने वाली स्त्रियों के लिए योग करना आदर्श स्वास्थ्य योजना है।

संगीत और ध्यान

तनाव को कम करने के लिए सजगता आधारित ध्यान का अभ्यास करें- सर्वत्र उपलब्ध यह शांतिकारक प्रक्रिया पेरिमीनोपॉज के उत्तर काल में और पोस्टमीनोपॉज की शुरुआत में महिलाओं की नींद सम्बन्धी समस्याओं को काफी कम करती है।

घरेलू उपाय (उपचार)

  • अपने दर्द्युक्त वक्षस्थल पर ठन्डे पेक्स लगाएँ, ये आराम देते हैं।
  • तनाव को कम करने के लिए शांतिदायक तकनीकों का अभ्यास करें।
  • पर्याप्त विटामिन डी लें-सनशाइन विटामिन मिजाज को ठीक करने से जुड़ा है।




मीनोपॉज, मासिक धर्म, योनि की शुष्कता, वन्ध्या, वन्ध्यत्व, मूत्र निकल पड़ना, रक्तस्राव की समस्याएँ, मासिक चक्र, अनियमित मासिक चक्र, मासिक सम्बन्धी समस्याएँ, हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तन, स्तन, लम्बे समय रहने वाला मासिक चक्र, पेरिमीनोपॉज – आयुर्वेदिक दवा और इलाज, Perimenopause Period rog, Perimenopause Period ka gharelu upchar, upay, Perimenopause Period me parhej, Perimenopause Period ka ilaj, Perimenopause Period ki dawa, Perimenopause Period treatment in hindi,