ओटाइटिस एक्स्टर्ना (बाहरी कान की सूजन): प्रमुख जानकारी और निदान

ओटाइटिस एक्स्टर्ना (बाहरी कान की सूजन) क्या है?

यह बाहरी कान और कान की नली की सूजन है। इससे स्विमर्स इयर (तैराक का कान) या बाहरी कान की सूजन भी कहते हैं. कान के मध्य हिस्से की सूजन के साथ मिलाकर इस पूरी स्थिति को कानदर्द कहा जाता है। कान में अत्यधिक नमी ही इस संक्रमण का मुख्य कारण होती है। चूंकि अधिकतर यह तैराकों को होता है इसलिए इसका यह नाम है लेकिन यह उन्हें भी हो सकता है जिन्हें तैरना नहीं आता हो। यह दीर्घ (क्रोनिक), तीव्र (एक्यूट) या स्थानिक (लोकलाइस्ड) हो सकता है।
  • तीव्र ओई यह सबसे सामान्य प्रकार है, मुख्यतः तैराकों में होता है। यह तीन सप्ताह से अधिक तक नहीं रहता है।
  • दीर्घ ओई यह तीव्र ओई जैसा ही होता है लेकिन 6 सप्ताह से लेकर वर्षों तक रहता है।
  • स्थानिक ओई यह रोमकूप के संक्रमण से होता है।
Otitis externa

रोग अवधि

  • उचित चिकित्सा के साथ स्थानिक और तीव्र ओई 48 घंटों में सुधरने लगते हैं, लेकिन कान को 1 से 2 हफ़्तों तक पानी से दूर और सूखा रखना होता है।
  • रोगी और उसकी संवेदनशीलता के आधार पर दीर्घ ओई 6 सप्ताह से लेकर कई वर्षों तक में ठीक हो सकता है।

जाँच और परीक्षण

  • शारीरिक परीक्षण (ओटोस्कोप द्वारा)।
  • संक्रमण के कारक जीवाणु का पता करने के लिए कान के द्रव का नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जाना चाहिए।
  • यदि बाहरी कान के ऊतकों को नष्ट करने वाले ओई का अंदेशा हो, तो सीटी स्कैन की सलाह दी जा सकती है।
Ear diagnosis

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.ओटाइटिस एक्स्टर्ना क्या है?
ओटाइटिस एक्स्टर्ना बैक्टीरिया या फफूंद द्वारा उत्पन्न बाहरी कान और कान की नली की सूजन है। सामान्यतया यह तैरकों में पाई जाती है, इसलिए इसे स्विमर्स इयर भी कहते हैं।

Q2.मुझे ओटाइटिस एक्स्टर्ना कैसे हो सकता है?
यदि कान में बैक्टीरिया अथवा फफूंद द्वारा संक्रमण है तो आपको ओई हो सकता है। कान में मोमनुमा चिपचिपे पदार्थ की अनुपस्थिति, अनियंत्रित डीएम और अस्वच्छ स्थितियों से ओई का खतरा बढ़ जाता है।

Q3. ओटाइटिस एक्स्टर्ना की चिकित्सा क्या है?
स्थिति के अनुसार ओटाइटिस एक्स्टर्ना का उपचार जीवाणुरोधी ड्रॉप्स/ऑइंटमेंट द्वारा किया जाता है।

Q4.ठीक होने में कितना समय लगता है? और क्या रोग के वापस लौटने की कोई संभावना है?
आमतौर पर ओटाइटिस एक्स्टर्ना 7-10 दिनों में ठीक हो जाता है। बाद में मैल निकालने हेतु कान की उचित तरीके से सफाई की आवश्यकता होती है।

Q5. मैं ओटाइटिस एक्स्टर्ना को कैसे रोक सकता हूँ?
आप नियमित कान की सफाई द्वारा और उचित स्वच्छता के पालन से ओटाइटिस एक्स्टर्ना से बचाव कर सकते हैं।

Q6. ओटाइटिस एक्स्टर्ना की समस्याएँ क्या हैं?
ओटाइटिस एक्स्टर्ना उचित चिकित्सा के साथ बिना कोई समस्या के ठीक हो जाता है। बिना चिकित्सा के यह दीर्घ स्थिति में परिवर्तित होकर कान के आस-पास के हिस्सों में फैलता है।




ओटाइटिस एक्स्टर्ना, ओटाइटिस एक्स्टर्नल, एक्स्टर्नल ओटाइटिस, स्विमर्स इयर, कान की सूजन, बाहरी कान की सूजन, ओटाइटिस एक्स्टर्ना (ओई), कान दर्द, ओटाइटिस, कान का दर्द, (एओई), कान की नली, श्रवण शक्ति में कमी, कान का मैल, (ईएनटी), एक्यूट ओटाइटिस एक्स्टर्ना, क्रोनिक ओटाइटिस एक्स्टर्ना, श्रवण शक्ति की कमी, सुनने में समस्या, तैराकी का कान, ओटाइटिस एक्स्टर्ना (बाहरी कान की सूजन) डॉक्टर सलाह, kan me sujan rog, kan me sujan kya hai?, kan me sujan in hindi, Otitis Externa in hindi, Otitis Externa treatment in hindi,