एनसिफेलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन): लक्षण और कारण

लक्षण

  • 100 या उससे अधिक का उच्च तापमान (बुखार)।
  • सिरदर्द।
  • मतली और उल्टी।
  • जोड़ों में दर्द।
  • मानसिक स्थिति में परिवर्तन जैसे कि असमंजस, उनींदापन या असामंजस्य।
  • झटके आना।
  • व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन।
  • होश खोना।
  • चमकीले प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता (फोटोफोबिया)।
  • बोलने में असमर्थता।
  • शारीरिक गतियों पर निंयंत्रण की असमर्थता।
  • जकड़ी हुई गर्दन।
  • विभ्रम या वहम (जो वस्तुएँ नहीं हैं उनका दिखाई पड़ना या सुनाई देना)।
  • शरीर के कुछ हिस्सों में अनुभूति की कमी।
  • आंशिक या पूर्ण दृष्टिहीनता।
  • आँखों की अनियंत्रित गति, जैसे कि आँख का एक ओर से दूसरी ओर घूमना।

कारण

एनसिफेलाईटिस आमतौर पर एक संक्रमण का परिणाम होता है। अधिकतर मामलों में यह संक्रमण वायरस द्वारा और अत्यल्प मामलों में बैक्टीरिया और फफूंद द्वारा होता है। यह फैलता है;
  • जब एक संक्रमित व्यक्ति खाँसता या छींकता है।
  • संक्रमित कीड़ों और पशुओं द्वारा।
  • प्रदूषित भोजन अथवा पेय द्वारा।
Encephaltitis



एनसिफेलाइटिस, मस्तिष्क की सूजन, मस्तिष्क ज्वर, मेनिंगोएनसिफेलाइटिस, वायरल एनसिफेलाइटिस, वायरस संक्रमण, जकड़ी गर्दन, mastisk sujan rog, mastisk sujan ke lakshan aur karan, mastisk sujan ke lakshan in hindi, mastisk sujan symptoms in hindi,