कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम: प्रमुख जानकारी और निदान

कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम क्या है?

कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम (सीवीएस) एक अस्थाई स्थिति है जो लम्बे समय तक, बिना रुके, कंप्यूटर पर आँखों को केन्द्रित करने से होती है। वे लोग जो कंप्यूटर पर प्रतिदिन 3 घंटे से अधिक समय बिताते हैं, उन्हें इस स्थिति से ग्रस्त कहा जा सकता है।
CVS Overview

रोग अवधि

इनमें से अधिकतर लक्षण अस्थाई हैं और कंप्यूटर का प्रयोग बंद करने पर ठीक हो जाते हैं। हालाँकि, कुछ लोग कंप्यूटर का कार्य बंद करने के बाद भी दृष्टि सम्बन्धी समस्याएँ महसूस करते रहते हैं, जैसे कि धुंधला दिखाई देना। यदि समस्या के कारणों को दूर नहीं किया जाता है तो भविष्य में कंप्यूटर पर कार्य करने से ना सिर्फ लक्षण लौट सकते हैं, बल्कि और अधिक बिगड़ सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम का निर्धारण आँखों का संपूर्ण परीक्षण करके किया जाता है।
  • रोग निर्धारण के लिए रोगी का इतिहास लिया जाता है जिससे रोगी द्वारा अनुभव किये गए लक्षण और स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई साधारण समस्या, ली गई औषधियाँ, या वातावरण सम्बन्धी वे कारण जो कंप्यूटर उपयोग सम्बन्धी लक्षणों को बढ़ाते हों, का पता चलता है।
  • दृष्टि कितनी प्रभावित हुई है यह जानने के लिए दृष्टि क्षमता परीक्षण।
  • दृष्टि सम्बन्धी दोषों को ठीक करने के लिए लेंस की उचित क्षमता ज्ञात करने हेतु दृष्टि परीक्षण।
  • आँखें साथ में किस प्रकार केन्द्रित हो रही हैं, घूम रहीं हैं और कार्य कर रही हैं, ये परीक्षण।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम क्या है? कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम आँखों और दृष्टि से सम्बंधित समस्याओं का समूह है जो लम्बे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन देखने से उत्पन्न होता है।
Q2. मुझे कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम कैसे हो सकता है?
यदि आप बगैर सुविधाजनक तरीके और अनुचित प्रकार से कंप्यूटर पर काम करते हैं, और बार-बार विश्राम नहीं लेते हैं, तो आपको कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम हो सकता है।
Q3. कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम का उपचार क्या है?
सीवीएस का उपचार इससे बचाव करना है. कंप्यूटर पर कार्य करते समय सुविधाजनक और उचित तरीकों का पालन करें, कंप्यूटर स्क्रीन की प्रकाश तीव्रता को ठीक रखें, चमक रोधी स्क्रीन का प्रयोग करें, और स्क्रीन को लगतार न देखें। नियमित अन्तराल पर विराम लें और आँखों को आराम दें। दृष्टि के दोष को ठीक करें।
Q4. कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम की समस्याएँ क्या हैं?
आँखों पर पड़ने वाले लम्बे तनाव से आँखों में दृष्टि सम्बन्धी स्थाई दोष उत्पन्न हो सकता है जिसे चश्मा लगाकर ठीक किया जाता है।
Q5. मैं कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम से कैसे बच सकता हूँ?
आप सीवीएस से बचने हेतु ऊपर बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।



सीवीएस, आँखों का दर्द, आँख से पानी, सिरदर्द, धुंधला दिखाना, गर्दन में दर्द, आँखों में लालिमा, थकावट, आँखों में तनाव, शुष्क आँखें, उत्तेजित आँखें, दोहरा दिखाई देना, चक्कर आना, आँखों को फिर से फोकस करने में कठिनाई, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम डॉक्टर सलाह, Computer Vision Syndrome rog, Computer Vision Syndrome kya hai?, Computer Vision Syndrome in hindi,

One thought on “कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.