चिकनपॉक्स (छोटी माता): प्रमुख जानकारी और निदान

चिकनपॉक्स (छोटी माता) क्या है?

चिकनपॉक्स (छोटी माता, छोटी चेचक) वायरस द्वारा उत्पन्न संक्रमण है जिससे खुजली युक्त, छाले अथवा फफोले हो जाते हैं। अधिकतर मामले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में होते हैं, लेकिन बड़े बच्चे और वयस्कों को भी ये हो सकती है। ये बड़ी आसानी से एक व्यक्ति से उन दूसरे व्यक्तियों में फ़ैल जाता है, जिन्हें यह बीमारी नहीं हुई हो या इसका टीका नहीं लगा हो।

undefined

रोग अवधि

  • चिकनपॉक्स आमतौर पर हलका होता है और 5-10 दिनों तक रहता है।
  • फफोले धीरे-धीरे सूख जाते हैं और फिर उनकी पपड़ी निकल आती है। ये लगभग एक सप्ताह के आस-पास शांत होने लगते हैं, लेकिन पूरी तरह जाने में 2-3 सप्ताह लग जाते हैं। सभी लक्षणों के जाने के बाद भी सूखी खाँसी बची रह सकती है।

जाँच और परीक्षण

  • शारीरिक परीक्षण (त्वचा के निशान)।
  • रक्त और घाव के नमूने का परीक्षण।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1.चिकनपॉक्स (छोटी माता) क्या है?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) तीव्र संक्रामक, अत्यंक शीघ्रता से प्रसारित होने वाला रोग है जो इसके संभावित रोगियों में वेरिसेला जोस्टर वायरस द्वारा होता है। इसमें अत्यंत तेज बुखार आता है और एक के बाद करके निशान उभरते जाते हैं।
 
Q2. मुझे चिकनपॉक्स (छोटी माता) कैसे हो सकता है?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) एक हवा द्वारा लाया गया रोग है और एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। छोटी माता से पीड़ित रोगी निशान दिखने के 1-2 दिन पहले से लेकर निशान सूख जाने तक अत्यधिक संक्रमित होते हैं।
 
Q3. मैं चिकनपॉक्स (छोटी माता) को कैसे पहचान सकता हूँ? ये कितने समय तक रहता है?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) को उसके पहचान कारक निशानों द्वारा पहचाना जाता है। नियमित तरीके की जांचों में चिकनपॉक्स (छोटी माता) को पहचान लेने की कोई जाँच नहीं है। निशान संक्रमण होने के 2-3 दिन बाद निकलते हैं और 6-7 दिन तक रहते हैं, और बिना कोई दाग-धब्बा छोड़े ठीक हो जाते हैं।

Q4.चिकनपॉक्स (छोटी माता) की चिकित्सा क्या है?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) के इलाज में वायरस रोधी दवाएँ दी जाती हैं। चूंकि रोग अत्यंत संक्रामक है, इसलिए प्रभावित रोगी को घर में रहकर सभी के संपर्क से दूर रहना चाहिए।

Q5.चिकनपॉक्स (छोटी माता) की समस्याएँ क्या है?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) के निशान यदि आँखों के अधिक समीप हों तो यह आँखों में फ़ैल सकता है। यदि उचित चिकित्सा ना मिले तो यह कॉर्निया को स्थाई क्षति पहुँचा सकता है जिससे दृष्टि की हानि हो सकती है।
आगामी समस्या हर्पीज़ जोस्टर शिन्गल्स है, जिसमें निष्क्रिय वायरस फिर से सक्रिय होता है और सम्मिलित तंत्रिकाओं पर निशान कर देता है। ये हमेशा शरीर के एक तरफ के हिस्से में ही होता है और इसमें अत्यंत तीव्र दर्द होता है।

Q6.मैं चिकनपॉक्स (छोटी माता) से कैसे बच सकता हूँ?
चिकनपॉक्स (छोटी माता) टीके द्वारा रोके जा सकने वाला रोग है। यद्यपि बाद में इसके कोई हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं बचते लेकिन टीके द्वारा रोग और रोग के निशानों द्वारा बचा जा सकता है।

 
चिकनपॉक्स (छोटी माता), वेरिसेला, वेरिसेला जोस्टर वायरस, वीजेडवी, त्वचा पर निशान, शरीर पर निशान, फफोले, खुजली युक्त फफोले, वायरस संक्रमण, वायरस द्वारा संक्रमण, फफोले जैसे निशान, खुजली वाली त्वचा, खुजली युक्त निशान, शरीर पर फुंसियाँ, लाल फुंसियाँ, चिकनपॉक्स (छोटी माता) डॉक्टर सलाह, chhoti mata rog, chhoti mata kya hai?, chhoti mata in hindi,

One thought on “चिकनपॉक्स (छोटी माता): प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.