एनजाइना पेक्टोरिस – छाती का दर्द: प्रमुख जानकारी और निदान

एनजाइना पेक्टोरिस – छाती का दर्द क्या है?

एनजाइना (ह्रदयशूल) एक स्थिति है जिसमें छाती में तीव्र दर्द, जो कि कई बार कन्धों, भुजाओं और गर्दन तक फ़ैल जाता है, जिसका कारण ह्रदय को अपर्याप्त रक्त आपूर्ति है। एनजाइना या एनजाइना पेक्टोरिस या सिर्फ छाती में दर्द, ह्रदय रोग का सबसे सामान्य लक्षण है। एनजाइना को ह्रदय रोग के कारण होने वाली बेचैनी, भारीपन, दबाव, दर्द, जलन, भरा हुआ लगना, निचोड़ता हुआ लगना या दर्दनाक अनुभव के द्वारा समझाया जा सकता है। पुरुषों को महिलाओं की अपेक्षा खतरा अधिक होता है। एनजाइना के अनेक प्रकार हैं जैसे कि स्थिर, अस्थिर, बदलता हुआ (प्रिन्टमेटल्स) आदि।

Hyperlipedemia symptoms

रोग अवधि

  • यह हर अलग रोगी में अलग होता है।
  • दर्द कुछ मिनटों से लेकर 3 महीने में ठीक हो सकता है।
  • रोगी जिनकी शल्यक्रिया हुई है, वे लम्बे समय तक ले सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

  • चिकित्सीय इतिहास।
  • शारीरिक परीक्षण।
  • ईसीजी
  • रक्त परीक्षण।
  • ह्रदय की एमआरआई और सीटी स्केन।
  • छाती का एक्स-रे।
  • तनाव के परीक्षण।
  • कोरोनरी एंजियोग्राफी।
  • इकोकार्डियोग्राम।
  • कार्डियक कैथेटराईज़ेशन।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

Q1. एनजाइना पेक्टोरिस क्या है?
एनजाइना पेक्टोरिस या एनजाइना ह्रदय की माँसपेशियों को रक्त की कम आपूर्ति के कारण ह्रदय के क्षेत्र में उठने वाले दर्द को कहते हैं। आमतौर पर यह बाईं भुजा, या गर्दन या पीठ में फैलता है। यह हृदयाघात की प्रारंभिक स्थिति है। एनजाइना का दवाओं द्वारा ठीक होना या इसका हृदयाघात में परिवर्तित होना ये दोनों स्थितियाँ, एथेरोस्क्लेरोटिक (धमनियों में वसा का जमना) ह्रदय रोग की गंभीरता पर निर्भर करती है। अपवादस्वरूप मामलों में एनजाइना कोरोनरी वाहिनियों के संकुचन, जिससे हृदय को तात्कालिक रक्त आपूर्ति कम हो जाती है, के कारण हो सकता है। यह स्थिति महिलाओं में अधिक देखने में आती है।

Q2. मुझे कैसे पता चलेगा की ये एनजाइना पेक्टोरिस है?
छाती के दर्द के कई अन्य कारण भी हैं जैसे कि एसिडिटी/जीईआरडी या हड्डियों व माँसपेशियों का दर्द। दर्द के समय ईसीजी हमें इन सभी में अन्तर करने में सहायता कर सकता है। यदि ईसीजी सामान्य है और दर्द बार-बार होता है तो कोरोनरी आर्टरी रोग की स्थिति को जानने के लिए ट्रेडमिल जाँच या (जो रोगी ट्रेडमिल पर दौड़ नहीं सकते जैसे कि अस्थमा, ओस्टियोआर्थराइटिस उनके लिए) सीटी कोरोनरी एंजियोग्राम करवाया जाता है।

Q3. एनजाइना पेक्टोरिस का उपचार क्या है?
उपचार कोरोनरी आर्टरी रोग, जो एनजाइना उत्पन्न करता है, की गंभीरता पर निर्भर करता है। सीटी कोरोनरी एंजियोग्राम कोरोनरी आर्टरी रोग की पहचान की नई, बिना सुई की सहायता के की जाने वाली, जाँच है। एंजियोप्लास्टी (स्टंट) या सीएबीजी (ओपन हार्ट सर्जरी) रोग की गंभीरता के आधार पर की जाती है। कम गंभीरता वाले रोग का उपचार दवाओं से किया जाता है।

Q4. मैं एनजाइना से कैसे बच सकता हूँ?
आप कोरोनरी आर्टरी रोग के लिए रखी जाने वाली सावधानियों का ध्यान रखकर एनजाइना से बच सकते हैं। वजन बढने से/ आरामदायक जीवनशैली से बचें। जंक और वसायुक्त आहार से परहेज। एरोबिक व्यायाम नित्य करें। धूम्रपान त्यागें. मधुमेह, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और तनाव को नियंत्रित रखें।

Q5. एनजाइना की समस्याएं क्या हैं?
एनजाइना कभी-कभी अत्यंत संकटकारी होता है जिसके कारण हृदयाघात हो सकता है और तुरंत चिकित्सा ना किये जाने पर लक्षणों के 6 घंटों के भीतर मृत्यु तक हो सकती है।


   
एनजाइना, एनजाइना पेक्टोरिस, छाती में दर्द, इश्कीमिया (ह्रदय को रुकी हुई रक्त आपूर्ति), स्थिर एनजाइना, अस्थिर एनजाइना, क्रेसेंडो एनजाइना, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, एफर्ट एनजाइना, प्रिन्ट्समेटल्स एनजाइना, परिवर्तित एनजाइना, कार्डियक सिंड्रोम, वाहिनी का संकुचन, थक्का जमना, फिक्स्ड स्टेनोसिस, एनजाइना पेक्टोरिस – छाती का दर्द डॉक्टर सलाह, chhati me dard rog, chhati me dard kya hai?, chhati me dard in hindi, Angina Pectoris in hindi, Angina Pectoris treatment in hindi,

2 thoughts on “एनजाइना पेक्टोरिस – छाती का दर्द: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.