ब्रोंकाइटिस: घरेलु उपचार, इलाज़ और परहेज

परहेज और आहार

लेने योग्य आहार
  • तरल पदार्थ, हर्बल टी, और सूप अधिक मात्रा में पीयें।
  • बगैर मीठा किया नीबू पानी ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए लाभकारी होता है।
  • ब्रोंकाइटिस पीड़ितों के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत अच्छी होती हैं।
  • फैटी एसिड्स का सेवन बढ़ा दीजिये क्योंकि यह ब्रोंकाइटिस से उत्पन्न हुई सूजन को कम करने में सहायक होता है। अखरोट और ठन्डे पानी की मछली फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
  • पानी का अधिक मात्रा में सेवन शरीर में इकट्ठा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • रसीले फल जैसे कि अंगूर, संतरे, सेब और स्ट्रॉबेरी।
  • सभी तरह की बेरीज, ब्रोकोली, पालक, और गाजर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
  • प्याज पुराने समय से चली आ रही दवा है और इसमें सूजन कम करने का गुण होता है, इसलिए इसका सेवन करते रहना चाहिए।
  • लहसुन और अदरक को स्वाद और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए सम्मिलित करें।
  • बलगम की मात्रा घटाने के लिए जौ का गर्म सूप पीयें
इनसे परहेज करें
  • गोश्त, शक्कर, चाय, कॉफ़ी, मसाले, अचार, रिफाइंड और प्रोसेस्ड आहार, शीतल पेय, शक्कर की गोलियां, आइसक्रीम और शक्कर व मैदे से बने पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए।
  • कार्बोहायड्रेट से समृद्ध आहार अपच और पेट फूलने का कारण हो सकते हैं और इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • केले बलगम को बढ़ाते हैं, इसलिए उनके सेवन से बचना चाहिए।

योग और व्यायाम

  • नियमित शारीरिक गतिविधियाँ आपकी क्षमता बढाकर आपके फेफड़ों पर पड़ने वाले जोर को कम करती हैं। हलके व्यायाम जिनसे आपकी मांसपेशियों पर अधिक जोर नहीं पड़ता जैसे कि पैदल चलना, तैरना आदि करना चाहिए।
  • गहरी सांस वाले व्यायाम फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। उदाहरण के लिए, पर्स्ड लिप ब्रीथिंग नमक व्यायाम ब्रोंकाइटिस के रोगी के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
योग
ब्रोंकाइटिस में आरंभिक स्थिति से किये गए योगासनों से रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • आधे मेरुदंड को मोड़ना — YouTube
  • सुखासन — YouTube
  • पवनमुक्तासन

घरेलू उपाय (उपचार)

  • संक्रमण शांत होने तक आराम करें।
  • धूम्रपान ना करें और धुएं के संपर्क से भी बचें क्योंकि धूम्रपान ब्रोन्कियल नलिकाओं को उत्तेजित करके उनकी प्रतिरोधक क्षमता घटाता है।
  • वायरस और अन्य संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अपने हाथों को नियमित धोएं।
  • ह्यूमिडिफायर (नमी बढ़ाने वाला यन्त्र ) का प्रयोग करें।
  • तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
 
ब्रोंकाइटिस, फेफड़े, फेफड़ों सम्बन्धी, खांसी, ब्रोंकाइटिस – आयुर्वेदिक दवा और इलाज, Bronchitis rog, Bronchitis ka gharelu upchar, upay, Bronchitis me parhej, Bronchitis ka ilaj, Bronchitis ki dawa, Bronchitis treatment in hindi,