बच्चों में अर्टिकेरिया: प्रमुख जानकारी और निदान

बच्चों में अर्टिकेरिया क्या है?

अर्टिकेरिया पित्ती उछलने के लिए प्रयोग किया जाने वाला चिकित्सीय शब्द है। पित्ती त्वचा पर लाल उभरे हुए निशानों (केंद्र में पीले रंग के साथ गुलाबी धब्बे) या कोड़े की चोट जैसे निशानों को कहते हैं। ये शरीर पर कहीं भी, एक छोटे धब्बे जैसा या आपस में जुड़े हुए कई उभारों के सम्मिलित बड़े आकार के जैसा, उत्पन्न हो सकता है। यह अत्यंत आम स्थिति है।
6 सप्ताह या कम समय तक रहने वाली पित्ती को तीव्र पित्ती कहा जाता है और जो 6 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है, उसे दीर्घकालीन पित्ती कहते हैं। भौतिक उत्प्रेरकों, जैसे दबाव, ठण्ड या सूरज के प्रकाश की चपेट से उत्पन्न होने वाली पित्ती को भौतिक पित्ती कहा जाता है।

रोग अवधि

तीव्र पित्ती कुछ घंटों, दिनों या कुछ सप्ताहों तक रह सकती है। दीर्घ पित्ती 6-8 सप्ताहों या अधिक तक रहती है। दीर्घ पित्ती में घाव अक्सर तीव्र पित्ती की तरह नाटकीय तो नहीं होते, लेकिन कई दिनों तक एक समय पर लौटते रह सकते हैं, या कुछ मामलों में लगातार या अधिकतर दिनों तक बने रहते हैं।

जाँच और परीक्षण

पित्ती के निर्धारण हेतु डॉक्टर निशानों का परीक्षण करेंगे और आपके बच्चे के आहार, आदतों और एलर्जी के पारिवारिक इतिहास के बारे में पूछेंगे।



अर्टिकेरिया, त्वचा रोग, त्वचा पर निशान, पीले-लाल उभार, उभरे निशान, खुजलीयुक्त उभार, त्वचा पर जलन का एहसास, त्वचा की एलर्जी, बच्चों में अर्टिकेरिया डॉक्टर सलाह, Pediatric Urticaria rog, Pediatric Urticaria kya hai?, Pediatric Urticaria in hindi,

One thought on “बच्चों में अर्टिकेरिया: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.