पेनिक्युलाइटिस: प्रमुख जानकारी और निदान

पेनिक्युलाइटिस क्या है?

पेनिक्युलाइटिस अर्थात पेनिक्युला की सूजन, जो रेशेदार-वसा के ऊतकों की परत होती है और त्वचा की बाहरी या उपरी परत के नीचे स्थित होती है। सामान्यतया यह पैरों के आगे (शिन) और पीछे के (काफ) हिस्से को प्रभावित करती है, लेकिन जाँघों, कोहनी से कलाइयों तक के हिस्सों और छाती तक फ़ैल सकती है। आमतौर पर यह महिलाओं में देखी जाती है।

रोग अवधि

यह स्थिति छः माह में ठीक हो जाती है, जैसे घाव धीरे-धीरे मिटता है, यह भी उसी तरह हलकी होती जाती है, आमतौर पर बिना निशान के होती है। जब सूजन ठीक हो जाती है, त्वचा में दबाव बचा रह सकता है, जो कि अस्थाई या स्थाई हो सकता है।

जाँच और परीक्षण

पेनिक्युलाइटिस का निर्धारण शारीरिक विशेषताओं, बायोप्सी से प्राप्त जानकारियों और सूक्ष्मजीवी कल्चर के परीक्षण के सम्मिलित परिणाम से होता है। कभी-कभी अन्य जांचें भी जरूरी होती हैं।



पेनिक्युलाइटिस, त्वचा के उभार, पेनिक्युला की सूजन, त्वचा पर धब्बे, त्वचा पर उभार, त्वचा पर लाल रंग के उभार, त्वचा रोग, त्वचा विकार, पेनिक्युलाइटिस डॉक्टर सलाह, Panniculitis rog, Panniculitis kya hai?, Panniculitis in hindi,