डिस्फेजिया: लक्षण और कारण

लक्षण

डिस्फेजिया से जुड़े संकेतों और लक्षणों में हैं:
  • निगलते समय दर्द (ओडिनोफेजिया)।
  • चबाने में कठिनाई।
  • चबाने में असमर्थ होना।
  • निगलते समय खाँसी आना या मुंह का बंद होना।
  • खाते समय अवरोध।
  • आपके गले या छाती या आपकी छाती की हड्डी के पीछे भोजन के अटकने का एहसास।
  • लार बहना
  • आवाज भर्राना।
  • भोजन का आहार नली में वापस लौटना (रिगर्जिटेशन)।
  • छाती में बार-बार जलन।
  • भोजन या पेट के अम्ल का आपके गले में लौटकर वापस आना।
  • वजन में अनचाही कमी।
  • निगलते समय खाँसी आना या मुंह का बंद होना।
  • मुँह में लार को नियंत्रित करने में असमर्थता।

कारण

डिस्फेजिया विभिन्न विकारों जैसे टॉन्सिल्स, कंठ की सूजन, या मुंह की सूजन के कारण उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त डिस्फेजिया, गोइटर, तंत्रिका सम्बन्धी मांसपेशियों के विकार, सिर या गर्दन के कैंसर और मस्तिष्क आघात (स्ट्रोक) के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा, यह उन रोगियों जो सिर की चोट, धूम्रपान, कुछ विशिष्ट औषधियों का प्रयोग, दाँतों की कमजोर स्थिति और अत्यधिक मदिरापान करते हैं, को भी हो सकता है।





निगलने में कठिनाई, मुँह में भोजन या लार को नियंत्रित करने में असमर्थता, Dysphagia rog, Dysphagia ke lakshan aur karan, Dysphagia ke lakshan in hindi, Dysphagia symptoms in hindi,

One thought on “डिस्फेजिया: लक्षण और कारण

Comments are closed.