गेलेक्टोरिया: प्रमुख जानकारी और निदान

गेलेक्टोरिया क्या है?

गेलेक्टोरिया स्तनों के चुचुकों से दूध जैसे पदार्थ का निकलना है जो गर्भावस्था पश्चात के स्तनपान से जुड़ा हुआ नहीं होता। दूध जैसा सफ़ेद पदार्थ एक या दोनों स्तनों से बह सकता है और स्तनों को उत्प्रेरित करने पर या किये बिना भी तरल निकल सकता है। यह स्थिति मुख्यतः महिलाओं में होती है। पुरुषों में यह अत्यंत कम होती है।
अक्सर इसे गर्भावस्था से असंबंधित गेलेक्टोरिया कहा जाता है। यह तब होता है जब शरीर अत्यधिक मात्रा में प्रोलेक्टिन (मस्तिष्क में स्थित पीयूष ग्रंथि द्वारा उत्पन्न हार्मोन जो किसी महिला द्वारा शिशु को जन्म देने के बाद दूध के उत्पादन को उत्प्रेरित करता है) उत्पन्न करता है।

रोग अवधि

रक्त में प्रोलेक्टिन की अधिक मात्रा वाली स्थिति 3 सप्ताह में ठीक हो जानी चाहिए और 6 महीनो के भीतर प्रोलेक्टिन की गाँठ के घटने की आशा की जाती है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण लक्षणों के चिकित्सीय इतिहास और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाता है। अन्य जांचें जिनका आदेश दिया जाता है उनमें हैं:
  • विभिन्न रक्त परीक्षण।
  • मेमोग्राम (स्तनों का एक्स-रे)।
  • आपके स्तनों का अल्ट्रासाउंड स्कैन।
  • आपकी पीयूष ग्रंथि और हाइपोथेलेमस के निरिक्षण हेतु आपके मस्तिष्क का सीटी स्कैन (कंप्यूटराइज्ड एक्स-रे)।





स्तनों से दूध का बहना, हार्मोन सम्बन्धी परिवर्तन, टीएसएच, प्रोलेक्टिन, नवजात का दूध, दूध पिलाना, चुचुकों का उत्प्रेरित होना, बगैर शिशु जन्म के दूध बनना, गेलेक्टोरिया डॉक्टर सलाह, Galactorrhea rog, Galactorrhea kya hai?, Galactorrhea in hindi,