लिम्फेडिमा (शरीर के ऊतकों में सूजन): रोकथाम और जटिलताएं

रोकथाम (बचाव)

लिम्फेडिमा की उत्पत्ति को रोकने के लिए निम्नलिखित चरण सहायक हो सकते हैं:
  • जब भी संभव हो, प्रभावित हाथ या पैर को ह्रदय की ऊंचाई के स्तर से ऊपर उठाकर रखें।
  • तंग या कसे हुए कपड़े या गहने ना पहनें।
  • त्वचा का गर्मी से सीधा संपर्क ना होने दें।
  • पानी अधिक मात्रा में पियें। अपने शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखें।
  • प्रभावित हाथ या पैर से भारी वजन ना उठाएँ और जोर डालकर कोई भी गतिविधि ना करें।
  • त्वचा की सतर्क और गहन स्वच्छता रखें।
  • त्वचा को कीड़ों द्वारा काटने और धूप में झुलसने ना दें।

ध्यान देने की बातें

  • त्वचा पर घाव
  • दर्द, पीड़ा, लालिमा या सूजन।
  • लाल, गर्म या बहता हुआ घाव।

डॉक्टर को कब दिखाएँ

डॉक्टर से संपर्क करें यदि आप निम्न लक्षणों का अनुभव करते हैं:
  • प्रभावित क्षेत्र में भारीपन और सूजन।
  • त्वचा का कसना और जलन का एहसास होना।
  • दर्द
  • पिन और सुइयाँ चुभना।
  • तीव्र गति से बढ़ने वाला दर्द।
  • दर्द्युक्त जोड़।




शरीर के ऊतकों में सूजन (लिम्फेडिमा), सूजन, लसिकाओं में अवरोध, लिम्फोमा, शरीर के ऊतकों में सूजन, त्वचा रोग, लिम्फेडिमा (शरीर के ऊतकों में सूजन) से निवारण, Lymphoedema rog, Lymphoedema ki roktham aur jatiltain, Lymphoedema se bachav aur nivaran, Lymphoedema doctor ko kab dikhayein,