जमा हुआ या जकड़ा हुआ कन्धा: प्रमुख जानकारी और निदान

जमा हुआ या जकड़ा हुआ कन्धा क्या है?

जमा या जकड़ा हुआ कन्धा (जिसे कभी-कभी कंधे के कैप्सूल बंध की सूजन कहा जाता है) ऐसी स्थिति है जो कंधे के जोड़ में जकड़न और दर्द के द्वारा प्रदर्शित होती है। कंधे का गति करना और हिलना-डुलना घट जाता है, कन्धा कभी-कभी पूरी तरह “जम जाता” है। इसे कंधे के कैप्सूल में घाव जैसे ऊतक के उत्पन्न होने के कारण हुआ माना जाता है। इस प्रकार जमे हुए कंधे को एडहेसिव केप्सुलाइटिस या कंधे की स्थाई सिकुड़न भी कहा जाता है।

रोग अवधि

शारीरिक चिकित्सा और एनएसएआईडी (स्टेरॉयड रहित सूजनरोधी ड्रग्स) द्वारा उपचार से एक वर्ष के भीतर कंधे की गति और कार्यक्षमता वापस लौट आते हैं। उपचार ना लेने पर, आमतौर पर लक्षण चले जाते हैं पर इसमें 2-3 वर्ष तक लग सकते हैं।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण संकेत और लक्षणों के शारीरिक परीक्षण से होता है और आकृति आधारित अन्य जाँचें जैसे एक्स-रे या एमआरआई की सलाह भी दी जा सकती है।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. जमा हुआ या जकड़ा हुआ कन्धा क्या है?
जमा या जकड़ा हुआ कन्धा (जिसे कभी-कभी कंधे के कैप्सूल बंध की सूजन कहा जाता है) ऐसी स्थिति है जो कंधे के जोड़ में जकड़न और दर्द के द्वारा प्रदर्शित होती है। कंधे का गति करना और हिलना-डुलना घट जाता है, कन्धा कभी-कभी पूरी तरह “जम जाता” है।

2. यह स्थिति कैसे उत्पन्न होती है?
इसे कंधे के कैप्सूल में घाव जैसे ऊतक के उत्पन्न होने के कारण हुआ माना जाता है।

3. इस रोग से पीड़ित होने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
व्यक्ति को चाहिए कि प्रभावित जोड़ को अपने दर्द और घुमा-फिरा सकने की सीमा के भीतर धीमे-धीमे घुमाए। मालिश अत्यंत प्रभावी होती है क्योंकि यह प्रभावित क्षेत्र में रक्त संचार को बढ़ाती है। दर्द के क्षेत्र पर गर्म/ठंडा सेंक लगाएँ जो दर्द दूर करने में अत्यंत सहायक होता है। उचित शारीरिक भंगिमा के लिए सतर्क/जागरूक रहें।
सोते समय दो तकिये साथ रखें- एक तो आपके सिर के लिए, और दूसरा आपकी कोहनी और आपके शरीर (प्रभावित हिस्से की तरफ) के बीच में रखने के लिए ताकि आपकी भुजा आपके शरीर से थोड़ी दूरी पर रहे।

4. व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?
व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए यदि कंधे के जोड़ में दर्द और जकड़न है या कंधे के जोड़ को घुमा पाने में असमर्थता है या भुजा को घुमाने में असमर्थता है।
कुछ गतियाँ जैसे कि सिर के ऊपर या पीछे की तरफ ले जाना आदि करने में असमर्थ होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह की आवश्यकता होती है।




कंधे की समस्या, कंधे का दर्द, कैप्सूल बंध की सूजन, गति पर बंधन, कंधे के जोड़ का दर्द, जमा कन्धा, जमा हुआ कन्धा, कन्धा, जमा हुआ या जकड़ा हुआ कन्धा डॉक्टर सलाह, jakda hua kandha rog, jakda hua kandha kya hai?, jakda hua kandha in hindi, Frozen shoulder in hindi, Frozen shoulder treatment in hindi,

One thought on “जमा हुआ या जकड़ा हुआ कन्धा: प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.