ओस्टेइटिस प्यूबिस: प्रमुख जानकारी और निदान

ओस्टेइटिस प्यूबिस क्या है?

ओस्टेइटिस प्यूबिस अर्थात सिम्फायसिस प्यूबिस की सूजन। सिम्फायसिस प्यूबिस पेल्विक हड्डियों के दो अर्द्ध हिस्सों के बीच, जहाँ वे शरीर के सामने के हिस्से में आपस में जुड़ते हैं, वहां पर रेशेयुक्त संरचना से बना हुआ जोड़ होता है। यह पेट की निचली सीमा का निर्माण करने वाली हड्डियों की किनारेदार सतह के ठीक बीच में स्थित होता है।
यह जहाँ प्यूबिक हड्डियाँ आपस में जुड़ती हैं (प्यूबिक सिम्फायसिस), उस स्थान पर ऊतकों की क्षति और पेल्विस की सूजन द्वारा प्रकट होता है, जिसके परिणामस्वरूप जांघ में दर्द होता है।

रोग अवधि

उचित शारीरिक व्यायाम और प्रबंधन के साथ, अधिकतर रोगी, कुछ सप्ताहों में सामान्य कार्य व्यवहार पर लौट जाते हैं। अधिक गंभीर मामलों में पुनर्वास लम्बे समय तक चल सकता है, जो कि खेल गतिविधि तक सफलतापूर्वक लौटने के पहले, अक्सर 6 माह या अधिक तक का हो सकता है।

जाँच और परीक्षण

रोग का निर्धारण लक्षणों के इतिहास की जानकारी लेकर और शारीरिक परीक्षण के द्वारा होता है। रोग को निश्चित करने वाली जाँचों में हैं
  • एक्स-रे/एमआरआई।
  • हड्डियों का स्कैन।
  • स्थानीय रूप से सुन्न करने वाला/कोर्टिसोन का रोग निर्धारण हेतु/रोग ठीक करने वाली मात्रा में इंजेक्शन।

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. ओस्टेइटिस प्यूबिस क्या है?
ओस्टेइटिस प्यूबिस अर्थात सिम्फायसिस प्यूबिस की सूजन।

2. सिम्फायसिस प्यूबिस क्या है?
सिम्फायसिस प्यूबिस पेल्विक हड्डियों के दो अर्द्ध हिस्सों के बीच, जहाँ वे शरीर के सामने के हिस्से में आपस में जुड़ते हैं, वहां पर रेशेयुक्त संरचना से बना हुआ जोड़ होता है। यह पेट की निचली सीमा का निर्माण करने वाली हड्डियों की किनारेदार सतह के ठीक बीच में स्थित होता है।

3. इस रोग से पीड़ित होने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
प्रभावित ऊतक को शांत, स्थिर और ठीक होने के लिए आराम और बिस्तर पर पूरी तरह विश्राम की सलाह दी जाती है। दर्द को कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ भी लगाया जा सकता है।

4. व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए?
डॉक्टर से संपर्क करें यदि आप जांघ के क्षेत्र में सूजन और पीड़ा का अनुभव करते हैं या तीव्र, चुभता हुआ भीतरी दर्द और बाहरी हल्का दर्द पेट, जांघ, और जननांगों में अनुभव करते हैं। यदि जांघ में लचीलेपन की हानि के साथ प्रतिरोध के विरुद्ध पैर को भीतर खींचने पर दर्द होता है तो व्यक्ति को चिकित्सक से तुरंत मिलना चाहिए।





जांघ में जकड़न, जांघ में दर्द, दौड़ते समय दर्द, पीड़ा, स्पंदन, प्यूबिक सिम्फायसिस, सिम्फायसिस प्यूबिस, सिम्फायसिस प्यूबिका, प्यूबिस सिम्फायसिस, ओस्टेइटिस प्यूबिस डॉक्टर सलाह, Osteitis Pubis rog, Osteitis Pubis kya hai?, Osteitis Pubis in hindi,