मेलेनोमा: लक्षण और कारण

लक्षण

मेलेनोमा का पहला संकेत अक्सर नए मोल का दिखाई देना या पहले से मौजूद मोल में परिवर्तन का दिखाई देना है।
परिवर्तनों में से कुछ निम्न हो सकते हैं:
  • धब्बा बड़ा हो सकता है।
  • धब्बे के किनारे एक समान होने की बजाए असमान होते हैं।
  • धब्बा रंगों के विभिन्न प्रकारों जैसे भूरा, काला, नीला, लाल, सफ़ेद या हल्का धूसर रंग आदि का मिश्रण हो सकता है।
  • धब्बा खुजलीयुक्त या रक्तस्राव युक्त हो सकता है।
  • धब्बा किनारों पर सूजा हुआ या लाल दिखाई देता है।
मोल के परीक्षण के समय याद रखें कि आपको एबीसीडीई को देखना है:
  • ए = असममित आकार (धब्बे का आधा हिस्सा, बचे आधे हिस्से जैसा नहीं होता)।
  • बी = अनियमित सीमा या किनारे।
  • सी = यह रंग में होने वाले परिवर्तनों हेतु होता है।
  • डी = यह व्यास (आकार) के लिए होता है।
  • ई = यह क्रमिक वृद्धि (समय के साथ परिवर्तन) हेतु होता है।

कारण

मेलेनोमा का निश्चित कारण अज्ञात है। लेकिन इस तरह के कारक होते हैं, जिन्हें खतरे के कारण कहा जाता है, जो आपको रोग होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं। त्वचा का पराबैंगनी प्रकाश (यूवी) की चपेट में होना खतरे का सबसे मुख्य कारण होता है।
  • आयु
  • त्वचा पर मोल की अधिक संख्या होना।
  • अनुवांशिक त्वचा विकार।
  • रसायनों या विकिरणों की चपेट।
  • मेलेनोमा या त्वचा के कैंसर का पारिवारिक इतिहास।




कैंसर वाला मेलेनोमा, मेलेनोमा, त्वचा का कैंसर, मोल, खुजली होना, रंग में बदलाव, त्वचा का खंडित होना, त्वचा पर छाले, त्वचा से रक्तस्राव होना, Melanoma rog, Melanoma ke lakshan aur karan, Melanoma ke lakshan in hindi, Melanoma symptoms in hindi,

2 thoughts on “मेलेनोमा: लक्षण और कारण

Comments are closed.