क्रोंस डिजीज: रोकथाम और जटिलताएं

रोकथाम (बचाव)

  • समस्या उत्पन्न करने वाले भोज्य पदार्थ ना लें।
  • व्यायाम नियमित करें।
  • तनाव में कमी करने हेतु परामर्श लें।
  • भोजन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें।
  • रेशेदार आहार अधिक लें।

ध्यान देने की बातें

  • गुदा द्वार में दर्द या तरल पदार्थ बाहर आना।
  • मल में रक्त के साथ गुदा से रक्तस्राव होना।
  • भगंदर (आमतौर पर गुदा क्षेत्र के आस-पास होता है, जिसमें पीप, आँव या मल के बाहर निकल आने की संभावना होती है)।

डॉक्टर को कब दिखाएँ

डॉक्टर से संपर्क करें यदि आपको निम्न लक्षणों में से कोई है:
  • तीव्र पेट दर्द
  • अतिसार
  • कंपकंपी के साथ या उसके बिना बुखार।
  • मतली और उल्टी।
  • त्वचा पर घाव और निशान।
  • गुदा से रक्तस्राव।




क्रोंस सिंड्रोम, आंत की स्थानिक सूजन, आईबीडी, अतिसार, पेटदर्द, आंत का सिकुड़ना, पेट से वायु निकलना, पायोडर्मा गेंग्रीनोसम, एरिदिमा नोडोसम, आंत में अवरोध, क्रोंस डिजीज से निवारण, Crohn’s Disease rog, Crohn’s Disease ki roktham aur jatiltain, Crohn’s Disease se bachav aur nivaran, Crohn’s Disease doctor ko kab dikhayein,