निकट दृष्टिदोष (मायोपिया): प्रमुख जानकारी और निदान

निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) क्या है?

निकट-दृष्टिदोष या समीप का दृष्टिदोष, जिसे चिकित्सीय रूप से मायोपिया कहा जाता है, दृष्टि की ऐसी स्थिति है जिसमें निकट की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई देती हैं, लेकिन दूर स्थित वस्तुएँ धुंधली दिखाई पड़ती हैं।
आपके निकट-दृष्टिदोष की तीव्रता दूर स्थित वस्तुओं पर दृष्टि एकाग्र करने की आपकी क्षमता को प्रभावित करती है। गंभीर निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति केवल कुछ इंच दूरी तक की वस्तुओं को ही स्पष्टता से देख पाते हैं, जबकि मंद निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति कुछ गज दूरी तक की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकते हैं।
आप इस स्थिति को आसानी से चश्मे या कांटेक्ट लेंस के प्रयोग से ठीक कर सकते हैं। निकट दृष्टिदोष के उपचार का अन्य विकल्प शल्यक्रिया है।

जाँच और परीक्षण

  • नेत्र परीक्षण।
  • रेटिनोस्कोपी

डॉक्टर द्वारा आम सवालों के जवाब

1. मायोपिया क्या है?
निकट-दृष्टिदोष या समीप का दृष्टिदोष, जिसे चिकित्सीय रूप से मायोपिया कहा जाता है, दृष्टि की ऐसी स्थिति है जिसमें निकट की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई देती हैं, लेकिन दूर स्थित वस्तुएँ धुंधली दिखाई पड़ती हैं।
आपके निकट-दृष्टिदोष की तीव्रता दूर स्थित वस्तुओं पर दृष्टि एकाग्र करने की आपकी क्षमता को प्रभावित करती है। गंभीर निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति केवल कुछ इंच दूरी तक की वस्तुओं को ही स्पष्टता से देख पाते हैं, जबकि मंद निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति कुछ गज दूरी तक की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकते हैं।

2. क्या यह स्थिति अनुवांशिक होती है?
जी हाँ, यह आनुवांशिक है और आमतौर पर बचपन में होता है। आयु के बढ़ने के साथ स्थिति बदतर होती जाती है।

3. इस स्थिति से पीड़ित होने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
व्यक्ति को चाहिए कि अपनी आँखों का नियमित परीक्षण करवाए (चाहे जितना भी अच्छी तरह दिखाई देता हो)। अपनी आँखों की सूर्य प्रकाश से सुरक्षा करें, स्वास्थ्यवर्धक आहार लें और चश्मे हेतु उचित कांचों तथा उचित प्रकाश का उपयोग करें।

4. व्यक्ति डॉक्टर से कब संपर्क कर सकता है?
व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए यदि पढ़ने में कठिनाई हो और पढ़ते समय पुस्तक को अत्यंत निकट रखना पड़ता हो या ग्लूकोमा जैसी स्थिति के साथ आँखों में दर्द होता हो।

5. क्या शल्यक्रिया सर्वोत्तम विकल्प है?
व्यक्ति इस स्थिति को आसानी से चश्मे या कांटेक्ट लेंस के प्रयोग से ठीक कर सकता है। निकट दृष्टिदोष के उपचार का अन्य विकल्प शल्यक्रिया है लेकिन कभी-कभी शल्यक्रिया के साथ समस्याएँ भी जुड़ी होती हैं।





मायोपिया, निकट दृष्टिदोष, समीप की दृष्टि का दोष, दृष्टि सम्बन्धी समस्या, दूर स्थित वस्तु का धुंधला दिखाई देना, निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) डॉक्टर सलाह, najdeek chasma rog, najdeek chasma kya hai?, najdeek chasma in hindi, Myopia in hindi, Myopia treatment in hindi,

One thought on “निकट दृष्टिदोष (मायोपिया): प्रमुख जानकारी और निदान

Comments are closed.